एक्सप्लोरर

पाकिस्तान हो या चीन... दोनों की हालत खराब होने वाली है, स्वदेशी LCH ‘प्रचंड’ दुश्मन देशों के लिए बना चुनौती

Light Combat Helicopter Prachand: जोधपुर एयरबेस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एलसीएच प्रचंड को सेना के हवाले कर दिया गया. इस लड़ाकू हेलिकॉप्टर के सेना में शामिल होने के बाद दुश्मनों की नींद उड़ गई.

LCH In IAF: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में सोमवार 3 अक्टूबर को स्वदेश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर यानि लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) को शामिल कर लिया गया. जोधपुर एयरबेस (Jodhpur Airbase) में रखे गए एक कार्यक्रम में पूजा पाठ के साथ-साथ मंत्रोच्चारण किया गया. उसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और वायुसेना के अधिकारियों की मौजूदगी में एलसीएच को सेना को सौंप दिया गया. यहां इसको एक नाम भी दिया गया प्रचंड (Prachand).

इस लड़ाकू हेलिकॉप्टर के वायुसेना में शामिल होने पर पाकिस्तान और चीन दोनों देशों की हालत खराब होने वाली है. स्वदेश में विकसित एलसीएच प्रचंड दोनों देशों की नींद उड़ा देने वाला है. दरअसल, प्रचंड को अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर तैनाती के लिए डिजाइन किया गया है. खासकर पाकिस्तान और चीन के पहाड़ी इलाकों में दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए ये हेलिकॉप्टर काफी मददगार साबित होगा.

एलसीएच प्रचंड की जरूरत क्यों

असल में जहां पर फाइटर जेट सटीक हमला नहीं कर सकते हैं, उन जगहों के लिए इन्हें डिजायन किया गया है. ऐसी जगहों पर इन हेलिकॉप्टर्स की मदद ली जा सकती है. फाइटर जेट से कम गति में ज्यादा सटीक और घातक हमला करने में एलसीएच हेलिकॉप्टर्स होते हैं. फाइटर जेट इन हेलिकॉप्टर्स के मुकाबले ज्यादा गति में उड़ते हैं.

सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ऑपरेशन्स में अटैकर हेलिकॉप्टर ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं. एलसीएच प्रचंड के वायुसेना में शामिल होने के बाद पश्चिमी सीमा और सुरक्षित हो गई है. सीमापार से किसी भी तरह की नापाक हरकत होती है तो ये हेलिकॉप्टर निगरानी के साथ तुरंत मुंहतोड़ जवाब दे पाएंगे.

हेलिकॉप्टर नहीं, उड़ती हुई मौत है एलसीएच प्रचंड

एलसीएच की जरूरत करगिल वार के दौरान बहुत महसूस हुई. तब लगा था कि भारतीय सेना के पास एक ऐसा हेलिकॉप्टर होना चाहिए जिससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों पर हमला किया जा सके.

इसका मुख्य काम होगा कॉम्बैट सर्च एंड रेस्क्यू यानी युद्ध के समय अपने सैनिकों की खोज और उन्हें बचाना. दुश्मन के हवाई डिफेंस को खत्म कर देना. घुसपैठ को रोकना. ड्रोन आदि को मार गिराना. इसके अलावा अधिक ऊंचाई पर मौजूद दुश्मन के बंकरों को ध्वस्त करना.

ये भी पढें:-

‘नाम लाइट जरूर है लेकिन काम हेवी है’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को सौंपा LCH प्रचंड

IAF को मिली नई ताकत, शामिल किया गया 10 स्वदेशी LCH 'प्रचंड', जानें क्यों चीन-पाक की उड़ेगी नींद, 10 प्वाइंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget