एक्सप्लोरर

अब पाकिस्तान नहीं देगा एटम बम की धमकी... SIPRI की रिपोर्ट में भारत के परमाणु हथियारों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

सिप्री ने बताया कि पाकिस्तान ने पिछले साल परमाणु हथियारों के लिए सामग्री इकट्ठा की थी, जो बताता है कि वह तेजी से न्यूक्लियर प्रोग्राम पर काम कर रहा है.

बार-बार एटम बम की धमकी देने वाले पाकिस्तान को जोर का झटका लगेगा, जब उसको ये पता चलेगा कि भारत ने अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा लिया है. इस साल भारत के न्यूक्लियर वेपन की संख्या 180 तक पहुंच गई है. स्टॉकहॉम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की नई रिपोर्ट में बताया गया कि परमाणु हथियारों के मामले में भारत पाकिस्तान पर बढ़त बनाए हुए है, साथ ही भारत न्यूक्लियर डिलीवरी सिस्टम यानी परमाणु हथियारों को ले जाने वाली मिसाइलों की भी संख्या धीरे-धीरे बढ़ा रहा है.

सिप्री की रिपोर्ट के अनुसार भारत बहुत तेजी से परमाणु हथियारों की सख्या बढ़ा रहा है और इस साल भारत के परमाणु हथियारों की संख्या 180 पहुंच गई है, जबकि पिछले साल तक उसके पास 172 न्यूक्लियर वेपन थे. पिछले साल सिप्री की रिपोर्ट आई थी, उसमें बताया गया कि पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं.

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की नई 'कैनिस्टराइज्ड' मिसाइलें बहुत सुरक्षित हैं. इन मिसाइलों में परमाणु हथियार पहले से ही लोड किए जा सकते हैं और शांति के समय में भी परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हो सकती हैं. आने वाले समय में नई पीढ़ी ये मिसाइलें एक साथ कई परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम हो सकती हैं. 

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत नए न्यूक्लियर सिस्टम डेवलप कर रहा है और उसकी नई कैनिस्टराइज्ड मिसाइलें एक बार ऑपरेशनल होने के बाद एक मिसाइल पर कई वॉरहेड लगाए जा सकते हैं. 

भारत के नए पीढ़ी के मिसाइल सिस्टम में अग्नि प्राइम (Agni-P) और मल्टीपल इंडीपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) सक्षम अग्नि-5 मिसाइल शामिल हैं. भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार Agni-P, अग्नि सीरिज मिसाइलों का सबसे एडवांस्ड वैरिएंट है. यह कैनिस्टराइज्ड मिसाइल है, जिसकी रेंज 1000 से 2000 किलोमीटर है. पिछले साल भारत ने MIRV सक्षम अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया था. यह 5,000 किलोमीटर की दूरी से भी लक्ष्य पर वार कर सकता है. 

सिप्री ने पाकिस्तान के परमाणु प्रोग्राम को लेकर कहा कि वह भी न्यूक्लियर मिसाइलें बना रहा है. 2024 में उसने हथियार बनाने के लिए सामग्री इकट्ठा की थी, जो इस ओर इशारा करती हैं कि वह कितनी तेजी से अपने परमाणु प्रोग्राम पर काम कर रहा है.

पिछले महीने भारत और पाकिस्तान के बीच चली 3-4 दिन की लड़ाई को लेकर भी सिप्री ने चिंता जताई है. सिप्री के साथ काम करने वाले मट कोरडा ने कहा कि परमाणु ठिकानों पर हमले और गलत जानकारी की वजह से साधारण सी लड़ाई भी परमाणु युद्ध में बदल सकती है. उन्होंने कहा कि यह उन देशों के लिए कड़ी चेतावनी है, जो परमाणु हथियारों पर अपना भरोसा बढ़ाना चाहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रडार को चकमा, डिफेंस सिस्टम बेकार! ईरान की 5 मिसाइलें क्यों बन रही हैं महाशक्तियों का सिरदर्द?
रडार को चकमा, डिफेंस सिस्टम बेकार! ईरान की 5 मिसाइलें क्यों बन रही हैं महाशक्तियों का सिरदर्द?
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
Jayden Lennox Profile: कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
ईशा मालवीय के बाद विवियन डीसेना ने भी छोड़ा 'लाफ्टर शेफ 3', ये है बड़ी वजह
विवियन डीसेना ने भी छोड़ा 'लाफ्टर शेफ 3', ये है बड़ी वजह

वीडियोज

ED-Mamata की लड़ाई का आज HighCourt में क्या होगा अंजाम ? । Mamata Banerjee । TMC । Bengal News
Border पर पाकिस्तान ने फिर उठाया सिर, Indian Army ने कुचल दिया सिर । Pakistani Drone
ईरान में प्रदर्शनकारियों को मिला Trump का साथ, तेजी से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा | Iran Protest
Volatile Market में SIP Stop | जानिए क्यों Flexi Cap Funds में टूट पड़ा Investors का पैसा |
Top News: अभी की बड़ी खबरें | LOC | I- PAC | PM MODI | America | West Bengal | Iran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रडार को चकमा, डिफेंस सिस्टम बेकार! ईरान की 5 मिसाइलें क्यों बन रही हैं महाशक्तियों का सिरदर्द?
रडार को चकमा, डिफेंस सिस्टम बेकार! ईरान की 5 मिसाइलें क्यों बन रही हैं महाशक्तियों का सिरदर्द?
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
Jayden Lennox Profile: कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
ईशा मालवीय के बाद विवियन डीसेना ने भी छोड़ा 'लाफ्टर शेफ 3', ये है बड़ी वजह
विवियन डीसेना ने भी छोड़ा 'लाफ्टर शेफ 3', ये है बड़ी वजह
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
हरियाणा में अब 'हरिजन' और 'गिरिजन' शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, सरकार का आदेश
हरियाणा में अब 'हरिजन' और 'गिरिजन' शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, सरकार का आदेश
हिंदी मीडियम छात्र भी कर सकते हैं JEE-NEET में धमाल, जानिए आसान फॉर्मूला
हिंदी मीडियम छात्र भी कर सकते हैं JEE-NEET में धमाल, जानिए आसान फॉर्मूला
Eating On Banana Leaf: केले के पत्ते पर खाना खाने से क्या होता है फायदा, किन बीमारियों से बचेंगे आप?
केले के पत्ते पर खाना खाने से क्या होता है फायदा, किन बीमारियों से बचेंगे आप?
Embed widget