एक्सप्लोरर

सुखोई-30 से लेकर T-90 भीष्म तक, इन रूसी हथियारों की ताकत बढ़ा रहा भारत; खौफ में चीन-पाकिस्तान!

भारतीय सेना के पास फिलहाल 1200 से ज्यादा टी-90 भीष्म और 2400 से ज्यादा टी-72 टैंक हैं, जबकि 260 सुखोई-30 फाइटर जेट हैं. इन रूसी हथियारों को अब अपग्रेड किया जा रहा है. 

Indian Armed Forces: सेना को मजबूत करने के लिए भारत लगातार नए फाइटर जेट, एयरक्राफ्ट कैरियर, पनडुब्बियां और गोला बारूद समेत अन्य सैन्य उपकरण खरीद रहा है. चीन और पाकिस्तान से घिरी सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए अब भारत रूसी हथियारों को भी अपग्रेड करके उनकी मारक क्षमता बढ़ा रहा है.  

भारत की तीनों सशस्त्र सेनाएं काफी हद तक रूसी हथियारों पर निर्भर हैं. भारतीय सेना के टी-90 भीष्म, टी-72 जैसे मुख्य टैंक समेत करीब 90 फीसदी उपकरण रूसी मूल के हैं. दूसरी ओर सुखोई-30, मिग-21 और मिग-29 जैसे रूसी फाइटर जेट वायुसेना का करीब 71 फीसदी हिस्सा हैं. नौसेना की बात करें तो आईएनएस विक्रमादित्य और पनडुब्बियों समेत करीब 41 फीसदी उपकरण रूसी हैं. चीन और पाकिस्तान द्वारा दो मोर्चों पर खतरों के बीच भारतीय रक्षा मंत्रालय रूसी हथियारों को अपग्रेड करने का प्रयास कर रहा है ताकि उनकी क्षमता को बढ़ाया जा सके.

टी-90 भीष्म को किया जा रहा अपग्रेड 

टी-90 एमबीटी रूस का तीसरी पीढ़ी का युद्धक टैंक है और भारतीय सेना में सबसे अपग्रेडेड टैंक है. ऐसा माना जाता है कि टी-90 और टी-72 भारतीय सेना की रीढ़ हैं. साल 2019 में हुई 3.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की डील के बाद रूसी डिजाइन और पार्ट्स का इस्तेमाल करके घरेलू स्तर पर 464 टी-90 टैंक बनाने की अनमति मिली. साल 2020 में जब भारत और चीन की सेना के बीच एलएसी पर टकराव हुआ तो उस समय पूर्वी लद्दाख में टी-90 टैंक ही तैनात किए गए थे. 

भारतीय सेना के पास कितने टी-90 टैंक? 

हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने भारतीय रक्षा और लड़ाकू क्षमता को मजबूत करने के लिए 54 हजार करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी थी. इस परिषद में 8 प्रस्ताव पास हुए थे, जिनमें से एक टी-90 टैंक का अपग्रेडेशन है, जिसमें 1000 एचपी के इंजन को बदलकर 1300 एचपी करना है. इससे सिक्किम और लद्दाख जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में टी-90 को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी. भारतीय सेना के पास फिलहाल 1200 से ज्यादा टी-90 भीष्म टैंक हैं.

टी-72 टैंक अपग्रेडेशन के लिए हुई डील

भारतीय सेना के पास 2400 टी-72 टैंकों का एक बेड़ा है. डिफेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस टैंक को रिटायर कर देना चाहिए, लेकिन उनके रिटायरमेंट में फिलहाल समय लगेगा. इसीलिए उनको अपग्रेड किया जा रहा है. इनमें 780 एचपी का इंजन है, जिन्हें एक हजार एचपी के इंजन से रिप्लेस किया जाएगा. इसके लिए रूस की एक कंपनी से 248 मिलियन डॉलर की डील की गई है. 

सुखोई-30 को भी किया जाएगा अपग्रेड

भारतीय वायुसेना के पास अभी 260 सुखोई-30 फाइटर जेट हैं, इनमें से 220 एचएएल द्वारा बनाए गए हैं. पिछले साल ही एचएएल ने 12 सुखोई-30 के लिए 13,500 करोड़ रुपये की डील की थी. इस अपग्रेडेशन के बाद सुखोई-30 अगले 20 साल तक भारतीय सेना में बने रहेंगे. वायुसेना का इरादा है कि इन्हें 2055 तक बेड़े में रखा जाए.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार ने किया कई IAS अफसरों का तबादला, NTA, सूचना-प्रसारण मंत्रालय में बड़े बदवाल
मोदी सरकार ने किया कई IAS अफसरों का तबादला, NTA, सूचना-प्रसारण मंत्रालय में बड़े बदवाल
Census 2027: इन 33 सवालों के लिए रहिए तैयार, जनगणना में सरकार पूछेगी तो बताना ही होगा!
Census 2027: इन 33 सवालों के लिए रहिए तैयार, जनगणना में सरकार पूछेगी तो बताना ही होगा!
Explained: आपका LPG कनेक्शन काट दिया जाएगा! राशन की दुकानों और पेट्रोल पंप पर मिलेगा केरोसिन तेल, आखिर करें तो क्या?
आपका LPG कनेक्शन काट दिया जाएगा! राशन की दुकानों और पेट्रोल पंप पर मिलेगा केरोसिन तेल
India Census 2027: जनगणना पर बड़ा ट्विस्ट, पूरे देश में लागू, बंगाल में रोका गया नोटिफिकेशन, जानें वजह
जनगणना पर बड़ा ट्विस्ट, पूरे देश में लागू, बंगाल में रोका गया नोटिफिकेशन, जानें वजह

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
सहयोगियों का छूटा साथ, घर में विरोध और कमजोर समझने की भूल… ईरान वॉर में कूदे ट्रंप से हुई ये 4 बड़ी चूक
यूपी में इस समाज के लिए सेंधमारी तेज, 3% वोट बैंक पर दांव खेलने में जुटे सियासी दल
यूपी में इस समाज के लिए सेंधमारी तेज, 3% वोट बैंक पर दांव खेलने में जुटे सियासी दल
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव
IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत से मचा हड़कंप, होटल के कमरे मिला शव
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
कभी फेक डेथ, कभी लीक प्राइवेट वीडियो पर बवाल, इन विवादों में रही पूनम पांडे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से कमाई बढ़ा देगा योगी सरकार का यह नियम
यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से कमाई बढ़ा देगा योगी सरकार का यह नियम
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
Embed widget