एक्सप्लोरर

भारत उन देशों की भी मदद करता है जिन्होंने कभी उसके खिलाफ युद्ध छेड़ा था, बोले मोहन भागवत

भारत की ओर से पाकिस्तान के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमले का उल्लेख करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि भारत ने यह सुनिश्चित किया था कि केवल उपद्रवी तत्वों को ही निशाना बनाया जाये.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार (17 अक्टूबर, 2024) को कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा निर्धारित किये गये सिद्धांतों के कारण भारत उन देशों की भी मदद करता है, जिन्होंने कभी उसके खिलाफ युद्ध छेड़ा था. उन्होंने कहा कि 1999 में कारगिल में पाकिस्तान के दुस्साहस का जवाब देने का विकल्प भारत के पास था लेकिन उस समय की सरकार ने सेना को हमला करने के लिए सीमा पार न करने का निर्देश दिया था.

मोहन भागवत यहां जैन समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में जैन धर्मगुरु आचार्य महाश्रमण भी मौजूद थे. उन्होंने कहा, 'अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित सिद्धांतों को कायम रखने की अपनी प्रतिबद्धता के कारण, भारत उन देशों को भी अपना समर्थन देता है, जिन्होंने पहले हमारे खिलाफ युद्ध छेड़ा था. हम पहले हमले शुरू नहीं करते और न ही हम अपने ऊपर कोई हमला बर्दाश्त करते हैं.'

उन्होंने कहा, 'जब कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने हम पर हमला किया था तो भारत के पास विकल्प था कि अगर हम चाहें तो अपने पड़ोसी पर जवाबी कार्रवाई कर सकते थे. लेकिन हमारी सेना को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे सीमा पार न करें. सेना को केवल उन लोगों को निशाना बनाने का निर्देश दिया गया था जो हमारी सीमा के भीतर थे.'

भारत की ओर से पाकिस्तान के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने यह सुनिश्चित किया था कि केवल उपद्रवी तत्वों को ही निशाना बनाया जाये. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, 'जब हमने उनके घर में हमला किया तो हमने पूरे पाकिस्तान को निशाना नहीं बनाया. हमने केवल उन लोगों पर हमला किया जो हमारे लिए परेशानी पैदा कर रहे थे.'

भारत ने सितंबर 2016 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की थी. फरवरी 2019 में, भारतीय वायु सेना ने पुलवामा आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमला किया था. भारत या विश्व के समक्ष वर्तमान में मौजूद समस्याओं का कोई विशिष्ट उदाहरण दिए बिना भागवत ने कहा कि भारत के लोग अंततः हर समस्या का समाधान कर देंगे. उन्होंने कहा, 'आज, कई लोग मौजूदा स्थिति के कारण भविष्य को लेकर चिंतित हैं. लेकिन डरने की कोई जरूरत नहीं है. हम सभी इन मुद्दों को सुलझा लेंगे.'

यह भी पढ़ें:-
'यह किस तरह की याचिका है', सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा की 20 सीटों पर दोबारा चुनाव कराने की मांग खारिज की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी तो एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, दीपके को हिरासत में लिया, CJP का दावा
संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी तो एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, दीपके को हिरासत में लिया, CJP का दावा
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
CJP Protest LIVE: 'अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया', कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दावा
LIVE: 'अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया', कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दावा
Parliament Monsoon Season Live: CJP के प्रदर्शन को लेकर संसद में भारी बवाल, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र से किया सवाल- 'क्यों हुआ लाठीचार्ज'
LIVE: CJP के प्रदर्शन को लेकर संसद में भारी बवाल, मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र से किया सवाल- 'क्यों हुआ लाठीचार्ज'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget