एक्सप्लोरर

भारत ने दिया पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब, बंकर, चौकियों और आतंकी लॉन्च-पैड्स को किया तबाह

भारत ने युद्धविराम का उल्लंघन करने पर पाकिस्तानी सेना के बंकर, चौकियों और आतंकी लॉन्च-पैड्स को तबाह किया है. आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना कवर फायरिंग दे रही थी. जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के गोला-बारूद के ठिकाने भी जलकर खत्म हो गए हैं.

दीवाली से ठीक एक दिन पहले भारतीय सेना ने एलओसी पर पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कारवाई की है. शुक्रवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के युद्धविराम का उल्लंघन करने की कारवाई का कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तानी सेना के कई बंकर, चौकियों और एम्युनिशेन-डंप्स को तबाह कर दिया. भारतीय सेना की इस बड़ी कारवाई में पाकिस्तान की सीमा में बने आतंकियों के लॉन्च-पैड्स को भी तबाह कर दिया गया. पुख्ता जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना की इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के दो एसएसजी कमांडो सहित 6-7 सैनिक मारे गए और 10-12 घायल भी हुए. हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से हुए सीजफायर उल्लंघन में भारत के भी चार सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए और तीन सैनिक घायल भी हुए. देर शाम तक एलओसी के गुरेज सेक्टर से लेकर केरन, तंगधार, बारामूला और उरी सेक्टर तक दोनों देशों की सेनाओं में जबरदस्त गोलाबारी चल रही थी. इस गोलाबारी में दोनों तरफ के नागरिक भी हताहत हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को एलओसी के केरन सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश की गई थी. भारतीय सेना ने इस घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया जिससे आतंकी पाकिस्तानी सीमा में वापस लौट गए. लेकिन इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने आंतकियों की मदद करने के लिए युद्धविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी शुरू कर दी. इस गोलाबारी में बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर राकेश डोभाल के सर में एक गोली लगी और बाद में उन्होनें दम तोड़ दिया. पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार और दूसरे हथियारों से गोलाबारी की थी.

भारतीय सेना के मुताबिक, पाकिस्तान के सीज़फायर तोड़ने का कड़ा जवाब देते हुए सेना ने केरन सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की चौकियों और बंकर्स को निशाना बनाया. भारतीय सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर (15वीं कोर) ने वीडियो जारी कर दिखाया कि किस तरह सेना ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों, बंकर्स, फ्यूल-डिपो और एम्युनेशन-डंप (आयुद्ध भंडार) को निशाना बनाया. इस हमले (जवाबी कारवाई) में पाकिस्तानी सेना की चौकियां चीथड़ों की तरह उड़ गईं और धूंधूकर जल उठीं, उनमें धुएं का गुबार भर गया. जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार, एटीजीएम (एंटी टैंक गाईडेड मिसाइल) और फील्ड-गन्स (हल्की तोपों) की मदद ली.

हालांकि, भारतीय सेना ने इंकार किया कि पाकिस्तानी बैट-टीम यानि बॉर्डर एक्शन टीम जिसमें आतंकी और पाकिस्तानी सेना के एसएसजी कमांडोज़ होते हैं और भारतीय सीमा में भारतीय सैनिकों पर हमला करने के इरादे से चुपचाप घुसते हैं लेकिन जिस तरह से भारतीय सेना की कारवाई में एसएसजी कमांडोज़ मारे गए हैं उससे लगता है कि पाकिस्तान की तरफ से बैट-हमले की कोशिश की जा रही होगी. यही वजह है कि पाकिस्तानी सीमा में बने आतंकी लॉन्च-पैड्स को भी तबाह किया गया है.

भारतीय सेना को पाकिस्तानी सेना के रेडियो-मैसेज (वायरलैस) और दूसरी पुख्ता जानकारी से पता चला है कि इस जवाबी कारवाई में पाकिस्तान के कम से कम 6-7 सैनिक मारे गए हैं और 10-12 सैनिक घायल हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक, देर शाम तक एलओसी के गुरेज सेक्टर के देवार, केरन, तंगधार, नीलम घाटी, लीपा-वैली, केल, शारदा, दूधिनाल, जुरा, बारामूला, हाजीपीर, उरी सेक्टर तक दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग और गोलाबारी चल रही थी.

चिनार कोर के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के युद्धविराम उल्लंघन में भारत के तीन (03) सैनिक वीरगति (किलड इन एक्शन) को प्राप्त हुए और तीन सैनिक घायल हुए—बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर राकेश डोभाल. देर शाम तक एक घायल हुए सैनिक भी वीरगति को प्राप्त हो गए. इसके अलावे भारतीय नागरिकों के हताहत होने की खबर है.

भारतीय सेना के बयान के बाद पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग, आईएसपीआर ने भी बयान जारी कर इस बात को कबूल किया कि कुपवाड़ा सेक्टर में भारतीय सैनिकों की आंतकियों से मुठभेड़ हुई थी जिसके बाद ही दोनों देशों की सेनाओं में फायरिंग हुई. आईएसपीआर के मुताबिक, भारतीय सेना की कारवाई में पाकिस्तान का एक सैनिक मारा गया और पांच सैनिक घायल हुए हैं (हालांकि आंकड़ा कहीं ज्यादा है). आईएसपीआर के मुताबिक, इस गोलाबारी में पाकिस्तान के चार नागरिक मारे गए हैं और 12 घायल हुए हैं. हालांकि सूत्रों की मानें तो ये नागरिक कोई और नहीं आतंकी हैं जो लॉन्च-पैड्स में मौजूद होंगे.

इसे भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह का ट्रैक्टर से खेत जोतते वीडियो वायरल, यहां देखिए

बीएसफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश ने दीवाली की पूर्व संध्या पर मोमबत्तियां जलाई, बीएसफ ने गिफ्ट की मिठाई

नीरज राजपूत, देश के जाने-माने डिफेंस जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. वे 20 वर्षों से ज्यादा से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और  प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का गहन अनुभव है. एबीपी नेटवर्क के लिए वॉर, डिफेंस, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से जुड़े मामले देखते हैं. एबीपी लाइव पर 'गेम-चेंजर' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं. उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई.

उन्होंने सैन्य एवं सुरक्षा मुद्दों की कवरेज दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर, चीन सीमा पर तिब्बत के पठार, पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी से समुद्र के अंदर तक की है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई.

उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र से भी रिपोर्टिंग की है, जिसमें मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क के एक्टिव वॉर-जोन शामिल हैं. इन्हीं अनुभवों पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई.

उन्होंने दुनिया की सबसे संवेदनशील बॉर्डर में में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ से, अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM से और कोल्ड-वॉर के दौरान दुनिया के लिए "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी रिपोर्टिंग की है.

वे चुनिंदा रक्षा पत्रकारों में से हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. उन्होंने फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी रिपोर्टिंग की.

वे भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित 'Defence Correspondent Course' कर चुके हैं.

इससे पहले वे लगभग 6 वर्षों तक STAR NEWS में चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के पद पर कार्यरत रहे और लोकप्रिय क्राइम शो *'सनसनी'* से जुड़े थे.

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की. इसके बाद वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आए और B.A.G. Films के साथ जुड़े, जिसने STAR NEWS के लिए लोकप्रिय क्राइम शो का निर्माण किया. उन्होंने SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक काम किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget