एक्सप्लोरर

India-EU Summit: पीएम मोदी बोले- विश्व शांति के लिए भारत-यूरोपीय संघ की साझेदारी जरूरी

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें कोरोना वायरस महामारी के चलते मार्च में इस सम्मेलन को रद्द करना पड़ा था, यह अच्छा है कि हम वर्चुअल माध्यम से आज एक साथ आ पाए हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 15वें भारत और यूरोपीय संघ के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व शांति के लिए भारत और यूरोपीय संघ की भागीदारी बहुत जरूरी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें कोरोना वायरस महामारी के चलते मार्च में इस सम्मेलन को रद्द करना पड़ा था, यह अच्छा है कि हम वर्चुअल माध्यम से आज एक साथ आ पाए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के कारण यूरोप के देशों में हुए नुकसान को लेकर खेद व्यक्त किया. इसके साथ ही उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं भी भारत और EU के सम्बन्धों को और विस्तृत और गहरा बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और यूरोपीय यूनियन के मजबूत संबंधों का रोडमैप भी पेश किया. उन्होंने कहा, ''इस के लिए हमें एक दीर्घ-कालीन रणनीतिक परिप्रेक्ष्य अपनाना चाहिए. इसके साथ-साथ एक कार्रवाई उन्मुख एजेंडा बनाना चाहिए, जिसे निर्धारित समय-सीमा में कार्यान्वित किया जा सके.''

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के प्राकृतिक साझेदार हैं. हमारी साझेदारी विश्व में शांति और स्थिरता के लिए भी उपयोगी है. यह वास्तविकता आज की वैश्विक स्थिति में और भी स्पष्ट हो गयी है. भारत और ईयू के संबंधों की महत्वता बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम दोनों ही लोकतंत्र, बहुलवाद, समावेशिता, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के लिए सम्मान, बहुपक्षवाद, स्वतंत्रता, पारदर्शिता जैसे सार्वभौमिक मूल्यों को साझा करते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस चर्चा में जलवायु परिवर्तन और रिनेवल एनर्जी जैसे मुद्दे भी उठाए. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''तत्कालीन चुनौतियों के अलावा जलवायु परिवर्तन जैसे दीर्घकालिक चुनौतियां भी हम दोनों के लिए ही प्राथमिकता हैं. भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने के हमारे प्रयत्नों में हम यूरोप के निवेश और प्रौद्योगिकी का आमंत्रण करते हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के संसद मार्च के बाद बैकफुट पर आई सरकार? घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे जेपी नड्डा
CJP के संसद मार्च के बाद बैकफुट पर आई सरकार? घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे जेपी नड्डा
CJP Protest LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, RML पहुंचे जेपी नड्डा
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, RML पहुंचे नड्डा
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?
'यह सरकार भारत के युवाओं और किसानों...', पुलिस के बैरिकेड्स लगाने पर भड़के पवन खेड़ा, जानें क्या कहा
'यह सरकार भारत के युवाओं और किसानों...', पुलिस के बैरिकेड्स लगाने पर भड़के पवन खेड़ा, जानें क्या कहा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget