एक्सप्लोरर

UN Statistical Commission: संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी निकाय के लिए चुना गया भारत, कोरिया-चीन और UAE को मिले मात्र इतने वोट

India At UN: संयुक्त राष्ट्र में भारत को एक और सफलता मिली है. संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी निकाय के लिए भारत को चुना गया है. मतदान में तीन देशों को पीछे छोड़ते हुए भारत ने यह उपलब्धि हासिल की है.

India Elected To Highest UN Statistical Body: भारत अगले साल एक जनवरी से शुरू होने वाले चार साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सांख्यिकीय निकाय (UN Statistical Commission) के लिए चुना गया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार (5 अप्रैल) को ट्विटर पर यह जानकारी साझा की. उन्होंने कहा, ''भारत एक जनवरी 2024 से शुरू होने वाले चार साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सांख्यिकीय निकाय के लिए चुना गया! टीम को एक प्रतिस्पर्धी चुनाव में इतनी मजबूती से जीत हासिल करने के लिए बधाई.''

जयशंकर ने कहा कि सांख्यिकी, विविधता और जनसांख्यिकी के क्षेत्र में भारत की विशेषज्ञता ने उसे संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग में स्थान दिलाया है. इस मामले के जानकार ने बताया कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के चुनाव में 53 में से 46 वोट हासिल करके शानदार जीत हासिल की. जबकि प्रतिद्वंद्वी कोरिया गणराज्य को 23 वोट, चीन को 19 वोट और संयुक्त अरब अमीरात को 15 वोट मिले. उन्होंने कहा कि यह बहुपक्षीय चुनाव था, जिसमें दो सीटों के लिए चार उम्मीदवार खड़े थे.

भारत को गुप्त और इन देशों को मौखिक मतदान से चुना गया

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारत को गुप्त मतदान के जरिये चुना गया जबकि अर्जेंटीना, सिएरा लियोन, स्लोवेनिया, यूक्रेन, यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया और अमेरिका को मौखिक मतदान (बगैर मतपत्र) से चुनाव गया.

क्या है संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी समिति? 

इस निकाय में संयुक्त राष्ट्र के 24 सदस्य देश शामिल होते हैं, जिन्हें एक समान भौगोलिक वितरण के आधार पर यूएन इकोनॉमिक और सोशल काउंसिल की ओर से चुना जाता है. इसके सदस्यों में पांच अफ्रीकी देश, एशिया-प्रशांत क्षेत्र से चार, पूर्वी यूरोप से चार, लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र से चार और पश्चिम यूरोप से सात देश शामिल होते हैं.

यह अंतरराष्ट्रीय सांख्यिकीय गतिविधियों के लिए शीर्ष निर्णय लेने वाला निकाय है, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यान्वयन समेत सांख्यिकीय मानकों की स्थापना और अवधारणाओं और तरीकों के विकास के लिए जिम्मेदार है.

यह भी पढ़ें- Tejas Fighter Jet: 'मील का पत्थर...', तेजस ट्रेनर एयरक्राफ्ट ने भरी सफल उड़ान तो HAL ने ऐसे की तारीफ, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget