एक्सप्लोरर

Rainfall: अक्टूबर में जारी है कुदरत का कहर - यूपी से लेकर बिहार तक नदियों में उफान से तबाही, इन राज्यों में बारिश की संभावना

IMD Rainfall Alert: तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले दो से तीन दिनों तक बारिश (Rainfall) की आशंका है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

India Weather Update: देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से आफत की बारिश हो रही है. यूपी के कई जिलों में बारिश (Rainfall) से लोगों का हाल बेहाल है. कई इलाकों में बाढ़ (Flood) जैसे हालात बने हुए हैं. वहीं, किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार (14 अक्टूबर) को मौसम (Weather) साफ रहने की उम्मीद है. हाल के दिनों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और लोग गुलाबी ठंड का अहसास कर रहे हैं. राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में देश के कई प्रदेशों में बारिश की संभावना है. तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले दो से तीन दिनों तक तेज बारिश की आशंका है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.

अक्टूबर में भी आसमानी आफत

अक्टूबर में आसमान से आफत ऐसी बरस रही है कि हर कोई बेबस और लाचार हो गया है. पूर्वी भारत हो या फिर देश का दक्षिणी हिस्सा. इन दिनों हर तरफ बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. उत्तर प्रदेश के 18 जिले इन दिनों बाढ़ से कराह रहे हैं. भारी बारिश और नेपाल से छोड़ा गया पानी जब यूपी की सीमा में दाखिल हुआ तो नदिया विकराल हो गईं और तबाही मचाने लगीं. नदी किनारे बसे इलाके पानी में डूब गए.

यूपी के 18 जिले बाढ़ से प्रभावित

उत्तर प्रदेश के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं. आजमगढ़ से लेकर गोंडा बहराइच समेत कुल 18 जिले बाढ़ की चपेट में हैं. इन जिलों में करीब एक हजार 500 से ज्यादा गांव पानी में डूब चुके हैं. लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. अंबेडकरनगर की दो तहसील टांडा और आलापुर में बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है. गांव में पानी डूबा है और लोगों के घरों में दो फीट तक पानी भर गया है. जिससे लोग घर बार छोड़कर जाने को मजबूर हैं.
प्रशासन नाव के सहारे लोगों को निकालने में जुटा है.

यूपी में बाढ़ से भारी बर्बादी

यूपी के आगजमगढ़ में बारिश कहर बनकर टूटी है. जिले के 134 गांव बाढ़ से बेहाल हैं, जबकि 80 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. सरयू नदी में उफान से गांव के गांव पानी में डूब गए हालात ऐसे हो गए हैं कि गांवों के भीतर नाव चलने लगी हैं. बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. 1998 के बाद आगजमगढ़ में पहली बार घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2 सेंटीमीटर ऊपर है. यूपी के बाराबंकी लेकर हमीरपुर तक बाढ़ की वजह से भारी बर्बादी हुई है. बस्ती जिले में भी बाढ़ से हाहाकार मचा है.

बिहार में गंगा उफान पर

बिहार में गंगा नदी एक बार फिर विकराल हो गई हैं. भागलपुर में गंगा किनारे लोगों के आशियाने सैलाब में समाने लगे हैं. भागलपुर के नवगछिया  के ज्ञानीदास टोला में गंगा किनारे तेजी से कटान होने लगा है. एबीपी न्यूज के संवाददाता शशांक जब ज्ञानी टोला पहुंचे तो वहां हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आईं. नदी किनारे बने आशियानों को रौशन करने के लिए जो बिजली का खंभा लगा था वो भी पानी में समा गया. साथ ही भारी भरकम एक पेड़ भी धराशायी हो गया. लोग पलायन के लिए मजबूर दिखे. लोग सरकार से मदद की आस लगाए बैठे हैं.

हिमाचल में मौसम शुष्क

हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक राज्य में 14 से 19 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है. इससे पहले गुरुवार (13 अक्टूबर) को राजधानी शिमला समेत कई हिस्सों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे. हालांकि पिछले दिनों बारिश और बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी.

कहां- कहां बारिश की संभावना?

मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. शुक्रवार (14 अक्टूबर) को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश, पुड्डुचेरी, केरल, गोवा, महाराष्ट्र, सिक्किम के कुछ हिस्सों में बारिश होने की आशंका है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कुछ जगहों पर तेज बारिश (Heavy Rainfall) होने की भी संभावना है.

ये भी पढ़ें:

कोरोना के कारण 5 करोड़ 60 लाख भारतीयों को गरीबी ने घेरा, विश्व बैंक ने कहा- साल 2020 में 9.3 प्रतिशत बढ़ी गरीबी

Sanjay Gandhi National Park: मां से बिछड़ गया था तेंदुए का बच्चा, वन अधिकारियों ने ऐसे मिलवाया

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget