एक्सप्लोरर

कोरोना की दस्तक! देश में 3,395 एक्टिव केस, 8 राज्यों में 100 से ज्यादा संक्रमित, 24 घंटे में 4 की मौत; 10 बड़ी बातें

Corona Update in India: भारत में एक बार फिर से COVID 19 के मामले बढ़ रहे हैं. शनिवार, 31 मई 2025 तक देश में 3,000 से ज्यादा एक्टिव केस सामने आए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है.

Corona Update in India: देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस (COVID 19) के मामले बढ़ने लगे हैं. शनिवार तक भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3,395 हो गई है, जबकि पिछले 24 घंटों में संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई है. यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से सामने आई है.

  1. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सबसे ज़्यादा सक्रिय मामले केरल (1,336), महाराष्ट्र और दिल्ली में दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा कर्नाटक और पश्चिम बंगाल भी सक्रिय मामलों की सूची में शामिल हैं.
  2. देश में एक्टिव केस 3,395 हो गए हैं. सबसे ज्यादा केस केरल (1,336), फिर महाराष्ट्र और दिल्ली में हैं.
  3. देश के आठ राज्य ऐसे हैं, जहां कोरोना के 100 से ज्यादा एक्टिव केस हैं. इनमें केरल (1,336), महाराष्ट्र (467) और दिल्ली (375) के अलावा गुजरात (265), कर्नाटक (234), पश्चिम बंगाल (205), तमिलनाडु (185) और उत्तर प्रदेश (117) शामिल हैं.
  4. पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई है. ये मौतें दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में हुई हैं. इसी दौरान 1,435 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर लौटे हैं.
  5. ज्यादातर मरीजों की हालत गंभीर नहीं है और लोग घरों पर रहकर ही इलाज कर रहे हैं. सरकार का कहना है कि चिंता की जरूरत नहीं है, हालात पर नजर रखी जा रही है.
  6. महाराष्ट्र में 467 एक्टिव केस हैं. शनिवार को यहां 68 नए केस मिले, जिनमें 30 मुंबई और 15 पुणे से हैं. कल्याण डोंबिवली और रायगढ़ में भी कुछ मामले आए हैं.
  7. कर्नाटक सरकार ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है. स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों को भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं क्योंकि जून में स्कूल खुलने वाले हैं.
  8. दिल्ली में एक महिला की मौत हुई है. 60 साल की महिला की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन उसकी मौत आंत की समस्या के कारण हुई. अधिकारियों ने बताया कि COVID 19 का पता इलाज के दौरान संयोग से चला.
  9. बेंगलुरु में एक 63 साल के व्यक्ति की मौत हुई है. यह व्यक्ति कोविड पॉजिटिव था और पहले से ही कई बीमारियों से पीड़ित था, जैसे कैंसर और टीबी. उसे कीमोथेरेपी भी दी जा रही थी. इसके साथ, कर्नाटक में कोविड से मरने वालों की संख्या 4 हो गई है.
  10. कर्नाटक में स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि राज्य में टेस्ट और इलाज की पूरी सुविधा है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. कर्नाटक सरकार ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. विभाग ने कहा है कि लोग भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें, दूरी बनाए रखें और साफ सफाई का ध्यान रखें ताकि संक्रमण न फैले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget