एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: पिछले 24 घंटे में कोरोना मामले 15 हजार से कम आए, मौत का आंकड़ा 400 से ज्यादा

India Coronavirus News Updates: अब तक दुनियाभर में 24.44 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं. अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना मामले भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं.

India Coronavirus Updates: देश में हर दिन करीब 15 हजार नए कोरोना मामले दर्ज किए जा रहे हैं. सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 14,306 नए कोरोना केस आए और 443 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 18762 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 4899 एक्टिव केस कम हो गए.

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 41 लाख 89 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 54 हजार 712 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 45 लाख 67 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या दो लाख से कम है. कुल 1 लाख 67 हजार 695 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 41 लाख 89 हजार 774
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 35 लाख 67 हजार 367
  • कुल एक्टिव केस- एक लाख 67 हजार 695
  • कुल मौत- चार लाख 54 हजार 712
  • कुल टीकाकरण- 102 करोड़ 27 लाख 12 हजार डोज दी गई

केरल में सबसे ज्यादा 8,538 नए कोरोना मामले आए
 केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,538 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 49 लाख 6 हजार 125 हो गई. इसके अलावा 363 रोगियों की मौत की पुष्टि के बाद मृतकों की तादाद 28,592 तक पहुंच गई है. शनिवार से 11,366 और लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 48,08,775 हो गई है. उपचाराधीन रोगियों की संख्या 77,363 है.

102 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 24 अक्टूबर तक देशभर में 102 करोड़ 27 लाख 12 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 12.30 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 60 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 12 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.17 फीसदी है. एक्टिव केस 0.51 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 12वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
NCB के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी, झूठे केस में फंसाने की बात कही 

IND vs PAK: विराट कोहली की कप्तानी से लेकर मैदान पर ओस तक, ये हैं टीम इंडिया की हार की 5 बड़ी वजहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर 'इटरनल लाइट' की प्री-बुकिंग शुरू, 30 जुलाई को प्रकाशित होगी नई जीवनी
दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर 'इटरनल लाइट' की प्री-बुकिंग शुरू, 30 जुलाई को प्रकाशित होगी नई जीवनी
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत जानें देश के मौसम का हाल
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत ऐसा रहेगा देश के मौसम का हाल

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget