एक्सप्लोरर

India Corona Updates: देश में कोरोना संकट बढ़ा, पिछले दिन से 12 फीसदी ज्यादा केस आए

India Coronavirus Updates: कोरोना एक्टिव केस मामले में भारत अब सातवें स्थान पर आ गया है. बीते दिन अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं.

India Coronavirus Updates: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच भारत में महामारी संकट एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है. पिछले दिन से 12 फीसदी ज्यादा कोरोना केस आए हैं. आज गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 47,092 नए कोरोना केस आए. इससे एक दिन पहले 41,965 मामले आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे 509 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 35,181 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 11,402 एक्टिव केस बढ़ गए.

भारत में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना मामले केरल में बढ़ रहे हैं. केरल में कोविड संक्रमण के बुधवार को 32,803 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 173 और लोगों की मौत हुई. नए मामलों के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 40 लाख 90 हजार 36 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 20,961 पर पहुंच गई.

भारत में कोरोना के कुल मामले 
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 28 लाख 57 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 39 हजार 529 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 20 लाख 28 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या तीन लाख से ज्यादा है. कुल 3 लाख 89 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 28 लाख 57 हजार 937
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 20 लाख 28 हजार 825
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 89 हजार 583
  • कुल मौत- चार लाख 39 हजार 529
  • कुल टीकाकरण- 66 करोड़ 30 लाख 37 हजार डोज दी गई

66 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 1 सितंबर तक देशभर में 66 करोड़ 30 लाख 37 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 81.09 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 52 करोड़ 50 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.51 फीसदी है. एक्टिव केस 1.15 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 7वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Unemployment In India: अगस्त महीने में बढ़ी बेरोजगारी, 15 लाख लोगों ने नौकरी से धोया हाथ- CMIE

दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव: BJP नेता बग्गा ने लगाए केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर, लिखा- स्विमिंग पूल में नहाए क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
Explained: भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
'मुझे हटाने के लिए BJP नेताओं ने साजिश रची', मणिपुर के पूर्व CM ने लगाया बड़ा आरोप
'मुझे हटाने के लिए BJP नेताओं ने साजिश रची', मणिपुर के पूर्व CM ने लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget