एक्सप्लोरर

दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव: BJP नेता बग्गा ने लगाए केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर, लिखा- स्विमिंग पूल में नहाए क्या?

कई इलाकों में सड़कें पूरी तरह डूब गई हैं, जिससे यातायत पूरी तरह से ठप दिखा. दिल्ली के ऐसे हालातों को लेकर अब बीजेपी और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई जगह जलभराव हो गया है. कई इलाकों में सड़कें पूरी तरह डूब गई हैं, जिससे यातायत पूरी तरह से ठप दिखा. दिल्ली के ऐसे हालातों को लेकर अब बीजेपी और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है.

स्विमिंग पूल में नहाए क्या?- बग्गा

बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने सीएम केजरीवाल पर तंज कसते हुए जगह जगह पोस्टर लगवाए हैं. तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्विटर पर पोस्टर्स की कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन पोस्टर्स पर लिखा है- ‘स्विमिंग पूल में नहाए क्या?’

मनोज तिवारी ने भी साधा निशाना

वहीं, बीजेपी के सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर राष्ट्रीय राजधानी की समस्याओं को नजरअंदाज कर राजनीति और अपनी पार्टी के विस्तार में व्यस्त होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "यदि सीवर की लाइनों की ठीक से मरम्मत की गयी होती, तो लोगों को सड़कों और उनके पड़ोस में जलभराव का सामना नहीं करना पड़ता. केजरीवाल राजनीतिक शक्ति जमा करने और अपनी छवि चमकाने में अधिक रुचि रखते हैं और जलभराव के लिए वह जिम्मेदार हैं."

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली के लोग केवल पीने योग्य पानी चाहते हैं, बाढ़ नहीं.

रिकॉर्ड बारिश के बाद हालात बिगड़े

दिल्लीवासियों के लिए बुधवार का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि रिकॉर्ड बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा. दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने भविष्य में जलभराव को रोकने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़ें-

Delhi Rain News: दिल्ली में आज भी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

अलगाववादी नेता गिलानी का निधन: पाकिस्तान में एक दिन का राजकीय शोक, कांग्रेस ने इमरान सरकार को लताड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी की चेतावनी
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
लाल किले से PM मोदी की बड़ी घोषणा, बताया 2047 तक देश का क्या होगा लक्ष्य
लाल किले से PM मोदी की बड़ी घोषणा, बताया 2047 तक देश का क्या होगा लक्ष्य

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget