एक्सप्लोरर

India Corona Updates: देश में फिर 40 हजार से ज्यादा आए कोरोना मामले, 24 घंटे में 460 की मौत

India Coronavirus Updates: दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित सबसे ज्यादा मामले अमेरिका के बाद भारत में ही दर्ज हुए हैं. सबसे ज्यादा मौत अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में हुई है.

India Coronavirus Updates: भारत में एक दिन में फिर 40 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं. एक दिन पहले देश में 30,941 कोरोना मामले दर्ज किए गए थे. आज बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 41,965 नए कोरोना केस आए और 460 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 24 घंटे में 33,964 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 7541 एक्टिव केस बढ़ गए.

इससे पहले देश में लगातार पांच दिन 40 हजार से ज्यादा कोरोना मामले दर्ज हुए थे. बुधवार को 46164, गुरुवार को 44658, शुक्रवार को 46759, शनिवार को 45083 और सोमवार को 42909 कोरोना मामले आए थे. भारत में कोरोना संक्रमण बढ़ने का मुख्य कारण केरल को देखा जा रहा है. केरल में बीते दिन कोविड के 30,203 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 40 लाख 57 हजार 233 हो गयी जबकि 115 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 20,788 पर पहुंच गयी.

भारत में कोरोना के कुल मामले 
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 28 लाख 10 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 39 हजार 20 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 19 लाख 93 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या तीन लाख से ज्यादा है. कुल 3 लाख 78 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 28 लाख 10 हजार 845
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 19 लाख 93 हजार 644
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 78 हजार 181
  • कुल मौत- चार लाख 39 हजार 20
  • कुल टीकाकरण- 65 करोड़ 41 लाख 13 हजार डोज दी गई

65 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
भारत में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर नया रिकॉर्ड बना है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 31 अगस्त तक देशभर में 65 करोड़ 41 लाख 13 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन रिकॉर्ड 1.33 करोड़ टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 52 करोड़ 31 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 16.06 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.53 फीसदी है. एक्टिव केस 1.13 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 10वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
ड्रोन के खतरे से निपटने के लिए भारतीय नौसेना ने BEL से किया एंटी-ड्रोन सिस्टम का करार, लेजर तकनीक पर होगा आधारित

महीने के पहले दिन महंगाई का झटका! LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए अब कितनी है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget