एक्सप्लोरर

Coronavirus: भारत में लॉकडाउन की जरूरत क्यों नहीं है? जानिए- IMA के डॉक्टर अनिल गोयल का जवाब

India Covid 19: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के डॉक्टर अनिल गोयल (Dr Anil Goyal) ने कहा है कि भारत को कोविड बुनियादी बातों- जांच, इलाज और ट्रेसिंग पर फिलहाल ध्यान देने की जरूरत है.

No Lockdown For India: कोरोना महामारी से एक बार फिर से चीन का हाल बेहाल है. इस बीच भारत सरकार भी पूरी तरह से सतर्क दिख रही है. भारत में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के मामले आने के बाद से लोगों की चिंता बढ़ गई है. भारत में भी एक बार फिर से लॉकडाउन (Lockdown) के कयास लगने शुरू हो गए हैं. इस सबके बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के डॉ. अनिल गोयल (Dr Anil Goyal) ने लॉकडाउन लागू होने की अटकलों पर विराम लगा दिया है.

देश में गुजरात और ओडिशा में ओमिक्रोन (Omicron) के सब वैरिएंट BF.7 से संक्रमण के मामले सामने आए थे. हालांकि इससे संक्रमित मरीज अब ठीक हो चुके हैं.

भारत में लॉकडाउन की जरूरत क्यों नहीं?

कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमण के खतरे को देखते हुए भारत में भी लॉकडाउन लगाने को लेकर अटकलें हैं. वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉ. अनिल गोयल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि भारत में लॉकडाउन की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि चूंकि 95 फीसदी भारतीय आबादी का टीकाकरण हो चुका है, इसलिए देश को किसी भी तरह के लॉकडाउन का सामना नहीं करना पड़ेगा. डॉ. गोयल ने कहा कि हमारे देशवासियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता चीन के लोगों से अधिक मजबूत है.

किन बातों पर ध्यान देने की जरूरत?

लॉकडाउन के बारे में बात करते हुए IMA के डॉक्टर गोयल ने कहा कि भारत को कोविड बुनियादी बातों- जांच, इलाज और ट्रेसिंग पर ध्यान देने की जरूरत है. साल 2022 में भारत दो अरब से अधिक टीकाकरण खुराक देने वाला देश बन गया है. सभी सार्वजनिक जगहों पर मास्क अनिवार्य करने की संभावना बढ़ गई है. देश के नागरिकों को एहतियाती कदम उठाते हुए अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मास्क और सैनेटाइजर के इस्तेमाल की भी सलाह दी गई है.

केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओमिक्रोन का सब वैरिएंट BF.7 चीन, जापान, अमेरिका और ब्राजील में तबाही मचा रहा है. भारत में इस सब-वेरिएंट के चार मामले मिले थे. घातक वायरस का पहला मामला गुजरात में पाया गया था. इसके साथ ही एक और COVID लहर और लॉकडाउन की अटकलें भारत और दुनिया भर में जंगल की आग की तरह फैल गई हैं. कोरोना को लेकर एक बार फिर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए भारत की केंद्र और राज्य सरकारें अपनी तैयारियों को बेहतर बना रही हैं.

ये भी पढ़ें:

India Fights Corona: कोविड महामारी से लड़ाई में भारत कहां खड़ा है? चीन से कैसे अलग है देश की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु अधिकारी?
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु?
Delhi Green Mission : दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget