एक्सप्लोरर

Corona Update: 6 अप्रैल के बाद आज सबसे कम कोरोना केस आए, 24 घंटे में 3380 संक्रमितों की मौत

Coronavirus Cases in India Today 5 June: एक्टिव केस मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है. यानी भारत ऐसा दूसरा देश है जहां अभी फिलहाल सबसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं. वहीं अभी भी दुनिया में हर तीसरी मौत भारत में हो रही है.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन मौत की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 20 हजार 529 नए कोरोना केस आए और 3380 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 1 लाख 97 हजार 894 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 80,745 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले इतने कम कोरोना केस 6 अप्रैल (1.15 लाख) को दर्ज किए गए थे. 

आज देश में लगातार 23वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 4 जून तक देशभर में 22 करोड़ 78 लाख 60 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 36 लाख 50 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 36 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 86 लाख 94 हजार 879
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 67 लाख 95 हजार 549
  • कुल एक्टिव केस- 15 लाख 55 हजार 248
  • कुल मौत- 3 लाख 44 हजार 22

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.19 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 6 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

यूपी में कोरोना की रफ्तार पड़ी धीमी
यूपी में कोरोना वायरस की गति मंद पड़ने लगी है. प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1,175 नए संक्रमित केस मिले हैं. इस दौरान 136 लोगों की मौत भी हुई है. शुक्रवार को 3646 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं. अब राज्य में कोरोना के 22,877 एक्टिव मामले बचे हैं.

बीते 24 घंटों में 1,175 मरीज पाए गए हैं. प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों की इस संख्या में 24 अप्रैल को 38,055 मरीजों की पीक स्थिति के मुकाबले अब तक 97 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है. 

ये भी पढ़ें-
पीएम मोदी आज विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

Maharashtra Unlock: महाराष्ट्र में अनलॉक की प्रक्रिया का एलान, जिलों को 5 लेवल में बांटा जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
Explained: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला की जीत से भारत पर क्या होगा असर? यहां जानिए
Explained: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला की जीत से भारत पर क्या होगा असर? यहां जानिए
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget