एक्सप्लोरर

पीएम मोदी आज विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के पुणे में तीन स्थानों पर ई-100 के वितरण स्टेशनों की एक पायलट परियोजना का शुभारंभ करेंगे. इस साल के कार्यक्रम का विषय ‘‘बेहतर पर्यावरण के लिए जैव ईंधन को बढ़ावा देना’’ है.

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुबह 11 बजे विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे. यह कार्यक्रम पेट्रोलियम, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है. इस साल के कार्यक्रम का विषय 'बेहतर पर्यावरण के लिए जैव ईंधन को बढ़ावा देना' है.

इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री 'भारत में 2020-2025 के दौरान इथेनॉल सम्मिश्रण से संबंधित रोडमैप के बारे में विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट' जारी करेंगे. विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के क्रम में, भारत सरकार तेल कंपनियों को 1 अप्रैल 2023 से इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को इथेनॉल की 20 फीसदी तक की प्रतिशतता के साथ बेचने और उच्च इथेनॉल मिश्रणों ई-12 और ई-15 से संबंधित बीआईएस विनिर्देश के बारे में निर्देश देते हुए ई-20 अधिसूचना जारी कर रही है. 

बयान में कहा गया, 'इन प्रयासों से अतिरिक्त इथेनॉल आसवन क्षमता स्थापित करने में सुविधा होगी और देशभर में मिश्रित ईंधन उपलब्ध कराने के लिए समय सीमा प्रदान की जाएगी. इससे साल 2025 से पहले इथेनॉल उत्पादक राज्यों और आसपास के क्षेत्रों में इथेनॉल की खपत बढ़ाने में मदद मिलेगी.' इस अवसर पर प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के पुणे में तीन स्थानों पर ई-100 के वितरण स्टेशनों की एक पायलट परियोजना का शुभारंभ करेंगे. प्रधानमंत्री इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल और संपीड़ित बायोगैस कार्यक्रमों के तहत किसानों के प्रत्यक्ष अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उनसे बातचीत भी करेंगे.

ये भी पढ़ें-
योगी आदित्यनाथ का 49वां जन्मदिन आज, जानें- कैसा रहा है उनका सियासी सफर

पीएम मोदी ने कोरोना टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की, टीकों की बर्बादी को कम करने पर दिया जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये राम का विरोध करने वाले शिवजी की बारात...', राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार
'ये राम का विरोध करने वाले शिवजी की बारात...', राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल बोले- ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई
LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल बोले- ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget