एक्सप्लोरर

Corona Update: कोरोना के मामले फिर बढ़े, 24 घंटे में 2.08 लाख नए केस, 4157 की मौत

Coronavirus Cases in India Today 26 May: भारत अभी भी कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है. दुनिया के 40 फीसदी से ज्यादा कोरोना मामले हर दिन भारत में दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं दुनिया में हर तीसरी मौत भारत में हो रही है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले एक दिन गिरावट के बाद फिर बढ़ गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 2 लाख 8 हजार 921 नए कोरोना केस आए और 4157 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 2 लाख 95 हजार 955 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 91,191 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले सोमवार को 1,96,427 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 3511 संक्रमितों की मौत हुई थी.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 71 लाख 57 हजार 795
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 43 लाख 50 हजार 816
  • कुल एक्टिव केस- 24 लाख 95 हजार 591
  • कुल मौत- 3 लाख 11 हजार 388

25 मई तक देशभर में 20 करोड़ 6 लाख 62 हजार 456 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 20 लाख 39 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 33 करोड़ 48 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन रिकॉर्ड 22.17 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 9 फीसदी से ज्यादा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.14 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 89 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 10 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

14 राज्यों में रिकवरी रेट 90% या उससे ज्यादा
देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से ठीक होने वालों का प्रतिशत 90 या फिर इससे ज्यादा है. इसकी वजह से ही देश में एक्टिव केस की संख्या में कमी देखी जा रही है. देशभर में एक्टिव केस की संख्या घटकर 24 लाख हो गई, जो महीने में सबसे ज्यादा 37 लाख पर पहुंच गई थी.

सबसे ज्यादा रिवकरी रेट वाले राज्यों की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर दिल्ली है, जहां 97 प्रतिशत रिकवरी रेट है. इसके बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, और हरियाणा हैं जहां 94 प्रतिशत रिकवरी रेट है. महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में रिकवरी रेट करीब 93% के आसपास है. रिकवरी रेट के मामले में सबसे खराब स्थिति उत्तराखंड की है, जहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 80.7% के भी नीचे है. इसके बाद उत्तर पूर्व के राज्य मिजोरम, मेघालय, नगालैंड और सिक्किम हैं जहां रिकवरी रेट 70-80 फीसदी के बीच है.

ये भी पढ़ें-
कोरोना की दूसरी लहर में अब तक 513 डॉक्टरों की मौत, सबसे ज्यादा राजधानी दिल्ली में- IMA

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन युवाओं को नहीं लगी वैक्सीन, 45+ के लिए कोवैक्सीन की डोज खत्म- आतिशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget