एक्सप्लोरर

Corona Update: कोरोना के नए मामले फिर बढे, 24 घंटे में 1.33 लाख नए केस और 3207 की मौत

Coronavirus Cases in India Today 2 June: एक्टिव केस मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है. यानी भारत ऐसा दूसरा देश है जहां अभी फिलहाल सबसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं. वहीं अभी भी दुनिया में हर तीसरी मौत भारत में हो रही है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों और मौत की संख्या में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 32 हजार 788 नए कोरोना केस आए और 3207 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 2 लाख 31 हजार 456 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 1,01,875 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले सोमवार को 1 लाख 27 हजार 510 लाख नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे और 2795 संक्रमितों की मौत हुई थी.

आज देश में लगातार 20वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 1 जून तक देशभर में 21 करोड़ 85 लाख 46 हजार 667 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 23 लाख 97 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 35 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 83 लाख 7 हजार 832
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 61 लाख 79 हजार
  • कुल एक्टिव केस- 17लाख 93 हजार 645
  • कुल मौत- 3 लाख 35 हजार 102

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.18 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 92 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 7 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

महाराष्ट्र में 10 मार्च के बाद से सबसे कम संख्या रही
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड के 14,123 नए मामले आए, जो 10 मार्च के बाद से सबसे कम है और 477 संक्रमित लोगों की मौत हुई हैं. राज्य में अब संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 57,61,015 हो गए, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 96,198 हो गई.

राज्य में 10 मार्च को कोविड के 13,659 मामले आए थे, जहां पिछले कुछ सप्ताह से मामलों में गिरावट देखी जा रही है. एक दिन पहले, महाराष्ट्र में कोविड-19 के 15,077 नए मामले आए थे. कल 35,949 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 54,31,319 हो गई.

ये भी पढ़ें-
दिल्ली: मई में सबसे ज्यादा 9300 कोविड मरीजों का अंतिम संस्कार हुआ, हर दिन 300 शव जलाए गए

23 फीसदी लोगों ने वैक्सीन की एक डोज के लिए हजार रुपये से ज्यादा का भुगतान किया- सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget