एक्सप्लोरर

Corona Cases: 58 दिन बाद कोरोना से 2 हजार से कम हुई मौत, लगातार चौथे दिन आए 70 हजार से कम केस

Coronavirus Cases in India Today 18 June: भारत में अब कोरोना एक्टिव मामले 8 लाख से कम हो गए हैं. हालांकि अभी अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. ब्राजील के बाद भारत में रोजाना सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं.

नई दिल्ली: देश में कोरोना की दूसरी लहर की बेकाबू रफ्तार पर लगाम लग रही है. 73 दिनों बाद कोरोना के एक्टिव मामले 8 लाख से कम हुए हैं और 58 दिन बाद एक दिन में मौत का आंकड़ा 2 हजार से कम हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 62,480 नए कोरोना केस आए और 1587 संक्रमितों की जान चली गई है. बीते दिन 88,977 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 28,084 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले बुधवार को 67,208 केस दर्ज किए गए थे. 

देश में लगातार 36वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 17 जून तक देशभर में 26 करोड़ 89 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 32 लाख 59 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक करीब 38 करोड़ 71 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है.

आज कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 97 लाख 62 हजार 793
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 85 लाख 80 हजार 647
  • कुल एक्टिव केस- 7 लाख 98 हजार 656
  • कुल मौत- 3 लाख 83 हजार 490

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.29 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 96 फीसदी है. एक्टिव केस घटकर 3 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

कुछ राज्यों में कोरोना की स्थिति

  • महाराष्ट्र में कल कोरोना के 9,830 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 59,44,710 हो गई जबकि 236 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,16,026 तक पहुंच गई है.
  • बिहार में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से चार और लोगों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 9527 हो गयी.
  • हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गयी जिससे प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,408 हो गयी है. प्रदेश में 292 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1,99,699 हो गयी है.
  • मध्य प्रदेश में संक्रमण के 145 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,88,954 तक पहुंच गयी. प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,679 हो गयी है.
  • राजस्थान में संक्रमण के 205 नए मामले सामने आए वहीं इस घातक संक्रमण से 10 और लोगों की मौत हो गई. राज्य में अब तक इस संक्रमण से 8,875 लोगों की मौत हो चुकी है.
  • केरल में वायरस के 12,469 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27,73,943 हो गई जबकि 88 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 11,743 तक पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें-
कोरोना की तीसरी लहर का कितना होगा असर? एम्स ने WHO के साथ मिलकर की रिसर्च

Corona World Update: दुनिया में कोरोना से 40 लाख मौत, पिछले 166 दिनों में 20 लाख की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget