एक्सप्लोरर

Corona Update: कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 67 हजार नए मामले आए, 2330 की गई जान

Coronavirus Cases in India Today 17 June: भारत में अब कोरोना के एक्टिव मामले 9 लाख से कम हो गए हैं. हालांकि अभी अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामले पाए जाने की रफ्तार धीमी हो रही है. लगातार दसवें दिन संक्रमण के नए मामले एक लाख से कम दर्ज किए गए हैं. वहीं मौत का आंकड़ा भी पहले से कम हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में  67,208 नए कोरोना केस आए और 2330 संक्रमितों की जान चली गई है. बीते दिन 1 लाख 3 हजार 570 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 38,692 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले मंगलवार को 62,224 केस दर्ज किए गए थे. 

आज कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 97 लाख 313
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 84 लाख 91 हजार 670
  • कुल एक्टिव केस- 8 लाख 26 हजार 740
  • कुल मौत- 3 लाख 81 हजार 903

देश में लगातार 35वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 16 जून तक देशभर में 25 करोड़ 55 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 34 लाख 63 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक करीब 38 करोड़ 52 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.28 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 96 फीसदी है. एक्टिव केस घटकर 3 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

कुछ राज्यों में कोरोना की स्थिति

  • महाराष्ट्र में संक्रमण के 10,107 नये मामले सामने आए जबकि 237 और मरीजों की मौत हो गई. राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 59,34,880 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 1,15,390 पर पहुंच गई है.
  • दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 212 नए मामले सामने आए और 25 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया. अब तक कुल 24,876 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 14,31,710 हो गई है.
  • उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड संक्रमित 50 और लोगों की मौत हो गई, 310 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 21963 हो गई है.
  • गुजरात में इस महामारी के 298 नए मामले दर्ज किए गये जबकि पांच और मरीजों की मौत हो गई. राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,21,376 हो गई हैं और मृतकों की संख्या 10,012 पर पहुंच गई हैं.
  • बिहार में कोरोना के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 9 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या बुधवार को 9523 हो गयी. इस बीच राज्य में इस वायरस से संक्रमण के 370 नए मामले सामने आए.
  • छत्तीसगढ़ में 24 घंटों के दौरान 573 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. राज्य में अभी तक कुल 9,88,745 लोग इससे संक्रमित हुए हैं.
  • पंजाब में 688 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 45 लोगों की मौत हो गई. वहीं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 41 नए संक्रमित मिले और दो मरीजों ने दम तोड़ा.
  • तमिलनाडु में बुधवार को 10,448 नए मरीज सामने आए जिसके बाद कुल मामले 23,88,746 तक पहुंच गए. साथ ही 270 मरीजों की जान चले जाने से मृतक संख्या बढ़कर 30,338 हो गयी.
  • हरियाणा में कोविड से 39 और मरीजों की मौत दर्ज की गई जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में महामारी से कुल 9,109 लोगों की जान जा चुकी है. राज्य में अबतक 7,66,606 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-
तेल की बढ़ती कीमतों से आज राहत, जानिए कहां 107 रुपए लीटर बिक रहा है पेट्रोल

एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा- कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट चिंता का विषय नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget