एक्सप्लोरर

Corona Update: 71 दिनों बाद देश में सबसे कम कोरोना केस आए, कल 3303 संक्रमितों ने गंवाई जान

Coronavirus Cases in India Today 13 June: भारत में अभी भी 10 लाख से ज्यादा कोरोना के एक्टिव मामले हैं. अमेरिका और ब्राजील में भारत से ज्यादा एक्टिव केस हैं. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है.

नई दिल्ली: देश में दैनिक कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ी गिरावट दर्ज की गई है. 71 दिनों बाद कोरोना के सबसे कम नए मामले आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 80,834 नए कोरोना केस आए और 3303 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 1 लाख 32 हजार लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 54,531 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले 31 मार्च 2021 को 72,330 केस दर्ज किए गए थे. 

आज कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 94 लाख 39 हजार 989
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 80 लाख 43 हजार 446
  • कुल एक्टिव केस- 10 लाख 26 हजार 159
  • कुल मौत- 3 लाख 70 हजार 384

देश में लगातार 31वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 12 जून तक देशभर में 25 करोड़ 31 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 34 लाख 84 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 37 करोड़ 81 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है.

यूपी में कोरोना की चाल हुई मंद
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10,000 से भी कम हो गई है. मौजूदा समय में प्रदेश में करोना के कुल 9806 एक्टिव केस हैं. शनिवार को प्रदेश में 524 कोरोना संक्रमित पाए गए. रिकवरी दर बढ़कर 98.1 फीसदी हो गई है. 24 घंटे में 2 लाख 74 हजार 811 कोविड टेस्ट हुए. इनमें कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 0.2 फीसदी रही. अब तक कुल 5 करोड़ 30 लाख 55 हजार 495 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं.

बिहार के 19 जिलों में 10 से कम संक्रमित
बिहार में शनिवार को 432 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई. राज्य के सभी जिलों में 50 से कम मरीज मिले हैं, जबकि राज्य के 19 जिलों में 10 से कम संक्रमित मिले हैं. शुक्रवार की तुलना में शनिवार को मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई है. इससे पहले शुक्रवार को 566 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई थी. राज्य में कोरोना संक्रमण दर 0.35 फीसदी तक लुढ़क गई है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.25 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 95 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 4 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Covid Deaths: देश में कोरोना से 7 गुना ज्यादा मौत? सरकार ने रिपोर्ट का खंडन करते हुए दिए कई कारण

कनाडा में रहस्यमयी बीमारी से मचा हड़कंप, मरीजों को सपने में दिखाई दे रहे मरे हुए लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget