एक्सप्लोरर

Corona Update: देश में लगातार चौथे दिन एक लाख से कम आए केस, लेकिन अधिक मौतों पर ब्रेक नहीं

Coronavirus Cases in India Today 11 June: एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब दूसरे स्थान पर है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील के बाद भारत का नंबर है. पहले नंबर पर अमेरिका है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी से बिगड़े हालात अब सुधर रहे हैं. लगातार चौथे दिन एक लाख से कम कोरोना केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 91,702 नए कोरोना केस आए और 3403 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 1 लाख 34 हजार 580 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 46,281 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले बुधवार को 94,052 केस दर्ज किए गए थे. 

आज देश में लगातार 29वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 10 जून तक देशभर में 24 करोड़ 60 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 32 लाख 74 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 37 करोड़ 42 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20.44 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 92 लाख 74 हजार 823
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 77 लाख 90 हजार 73
  • कुल एक्टिव केस- 11 लाख 21 हजार 671
  • कुल मौत- 3 लाख 63 हजार 79

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.23 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 94 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 4 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

महाराष्ट्र में कोरोना के 12,207 नए मामले, 393 की मौत
देश के सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र में कल को कोरोना वायरस के 12,207 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 393 लोगों की मौत हुई. इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 58,76,087 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,03,748 पहुंच गई है. पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के दैनिक मामले घटकर करीब 10,000 रह गए थे. इस साल नौ मार्च को राज्य में 9927 मामले आए थे.

दिन में कुल 11,449 मरीजों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई. इसके बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 56,08,753 हो गई है. राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 95.45 और मृत्यु दर 1.77 प्रतिशत है. राज्य में 1,60,693 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-
दिल्ली में शराब की होम डिलीवरी की इजाजत के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया आज से शुरू, जानें नियम

शिवसेना ने सामना में कहा- यूपी में बीजेपी से सवर्ण वोटर छिटक रहे, ब्राह्मण वोटों का सहारा लेना पड़ रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget