एक्सप्लोरर

शिवसेना ने सामना में कहा- यूपी में बीजेपी से सवर्ण वोटर छिटक रहे, ब्राह्मण वोटों का सहारा लेना पड़ रहा

सामना में लिखा है कि कांग्रेस में अंदरूनी विद्रोह होता ही रहता है. इससे बीजेपी जैसी पार्टी भी मुक्त नहीं हैं. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी आज परेशान हो गई है और चुनाव जीतने के लिए तृणमूल कांग्रेस से उधार लिए गए सभी लोग वापस अपने घर लौटने लगे हैं.

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है. शिवसेना ने सामना में संपादकीय के जरिए बीजेपी पर हमला करते हुए लिखा है कि यूपी में हालत इतने खराब हो चुके हैं कि बीजेपी को जितिन प्रसाद के जरिए ब्राह्मण वोटों का सहारा लेना पड़ रहा है. सामना में लिखा है कि यूपी में बीजेपी से सवर्ण वोटर छिटक रहे हैं. अब तक राज्य में बीजेपी को किसी गणित या चेहरे की जरूरत नहीं पड़ी थी लेकिन अब ऐसा करना पड़ रहा है.

"बीजेपी को जितिन प्रसाद के ब्राह्मण वोटों का सहारा लेना पड़ रहा"
सामना में लिखा है, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हारने वाले जितिन प्रसाद आखिरकार भाजपाई बन गए हैं. जितिन प्रसाद के आगमन का बीजेपी में जश्न मनाया जा रहा है. इसकी वजह उत्तर प्रदेश में चुनाव का जातीय गणित है. यदि उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण वोटों पर प्रसाद का इतना प्रभाव था तो इन मतों को वे कांग्रेस की ओर क्यों नहीं मोड़ सके? इसका दूसरा अर्थ ये भी लगाया जा सकता है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी समर्थक उच्च जाति के मतदाता अब उनसे दूर जा रहे हैं. अब तक उत्तर प्रदेश में बीजेपी को किसी और गणित व चेहरे की जरूरत नहीं पड़ी थी. सिर्फ नरेंद्र मोदी ही सब कुछ यही नीति थी. राम मंदिर या हिंदुत्व के नाम पर वोट मिल रहे थे. अब उत्तर प्रदेश में अवस्था इतनी खराब हो गई है कि जितिन प्रसाद के ब्राह्मण वोटों का सहारा लेना पड़ रहा है.

"कांग्रेस के बचे-खुचे दिग्गज भी अब नाव से धड़ाधड़ कूद रहे"
कांग्रेस की हालत पर संपादकीय में लिखा है, सवाल इतना ही है कि कांग्रेस पार्टी के बचे-खुचे दिग्गज भी अब नाव से धड़ाधड़ कूद रहे हैं. फिर यह सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही हो रहा है, ऐसा नहीं है. राजस्थान में अब सचिन पायलट ने पार्टी नेतृत्व को विदाई की चेतावनी दे दी है. सचिन पायलट और उनके समर्थक पहले से ही अप्रसन्न हैं और उनका एक पैर बाहर है ही. सचिन पायलट ने साल भर पहले बगावत ही की थी. उसे किसी तरह शांत किया गया, फिर भी असंतोष आज भी जारी ही है. पंजाब कांग्रेस में बड़ी फूट पड़ गई है और मुख्यमंत्री अमरिंदर के खिलाफ विरोधी गुट ने आरपार की लड़ाई छेड़ दी है. उस पर चिंता तब और बढ़ जाती है जब प्रसाद जैसे नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो जाते हैं. इस पतझड़ से बची-खुची कांग्रेस को नुकसान हो रहा है.

"कांग्रेस को कैसे खड़ा होना चाहिए?"
कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए शिवसेना ने संपादकीय में कहा है कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की करारी हार हुई. केरल में कांग्रेस की स्थिति अच्छी होने के बाद भी सत्ता स्थापित नहीं कर सकी. असम में अवसर होने के बावजूद कांग्रेस पिछड़ गई. पुडुचेरी मे सत्ता गंवा दी. इस तमाम पतझड़ में कांग्रेस को क्या करना चाहिए और कैसे खड़ा होना चाहिए? आज भी मनमोहन सिंह, नरसिम्हा राव, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की ‘छाप’ को कोई मिटा नहीं पाया है. लेकिन महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल को छोड़ दें तो कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. देश का राजनीतिक संतुलन बिगाड़ने वाली यह तस्वीर है. यह लोकतंत्र के लिए घातक स्थिति है. 

ये भी पढ़ें-

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में हंगामे के बीच PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget