एक्सप्लोरर

Coronavirus India Updates: देश में अब तक कोरोना से मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा आया, लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम केस

Coronavirus Cases in India Today 10 June: कोरोना वायरस का कहर अभी थमा नहीं है. दुनिया में हर तीसरी-चौथी मौत भारत में ही हो रही है. यही नहीं भारत ऐसा दूसरा देश है जहां अभी भी सबसे ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. पहले नंबर पर अमेरिका है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी से बिगड़े हालात अब कंट्रोल में हैं. लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 94,052 नए कोरोना केस आए और 6148 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं एक लाख 51 हजार 367 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 63,463 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले मंगलवार को 92,596 केस दर्ज किए गए थे. 

आज देश में लगातार 28वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 9 जून तक देशभर में 24 करोड़ 27 लाख 26 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 33 लाख 79 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 37 करोड़ 21 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 91 लाख 83 हजार 121
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 76 लाख 55 हजार 493
  • कुल एक्टिव केस- 11 लाख 67 हजार 952
  • कुल मौत- 3 लाख 59 हजार 676

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 94 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 5 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या अचानक बढ़ी
बिहार में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने भारी संशोधन किया है. जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 9,429 हो गया है. आपको बता दें, मंगलवार को आंकड़ा 5,458 था. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को जो आंकड़ा 5,478 था उसमें 3,951 अन्य मौतों का आंकड़ा शामिल कर दिया गया जिसके बाद कुल संख्या 9,429 हो गई है. हालांकि विभाग द्वारा ये साफ नहीं किया गया है कि ये मौतें कब हुई हैं.

ये भी पढ़ें-
Expaliner: जितिन प्रसाद के आने से यूपी में बीजेपी की ब्राह्मण नेता की तलाश पूरी? जानिए क्या जाति समीकरण

Covid-19: क्या इंसान को जानवरों से हो सकता है कोरोना संक्रमण, यहां जानें सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार, आपस में टकराईं, कई घायल
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
अमित शाह पर टिप्पणी मामले में आज राहुल गांधी पर फैसला, पढ़ें केस की टाइमलाइन
अमित शाह पर टिप्पणी मामले में आज राहुल गांधी पर फैसला, पढ़ें केस की टाइमलाइन
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget