एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: 15 दिनों में चौथी बार 40 हजार से कम आए नए केस, 94 लाख में से अभी 4.46 लाख संक्रमित

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. बीते दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले अमेरिका के बाद भारत में आए हैं. लेकिन मौत के मामले में दुनिया का पांचवां स्थान है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 94 लाख के पार पहुंच गई है. आज लगातार 23वें दिन कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए और 15 दिनों में चौथी बार 40 हजार से कम केस आए. देश में पिछले 24 घंटे में 38,772 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 443 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि नए संक्रमितों से ज्यादा बीते दिन 45,333 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. हालांकि कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं मौत की संख्या दुनिया में पांचवें नंबर पर है.

संक्रमितों की कुल संख्या 94 लाख के पार स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 94 लाख 31 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 37 हजार 139 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर चार लाख 46 हजार हो गए. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 7004 घट गई. अब तक कुल 88 लाख 47 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 45,333 मरीज कोरोना से ठीक हुए.

26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 29 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14 करोड़ सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8.76 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है.

मृत्यु दर और रिकवरी रेट महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.46 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93.68 फीसदी है. एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है.

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का सातवां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में 24 घंटे में आए करीब 5 लाख कोरोना केस, 3.51 लाख मरीज ठीक हुए, देखें टॉप-10 देशों की लिस्ट

अमेरिका में 5 दिन बाद कोरोना से मौत का आंकड़ा हजार से नीचे आया, 24 घंटे में आए 1.37 लाख केस, 64 हजार ठीक हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget