एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 31 हजार नए संक्रमित, 37 हजार डिस्चार्ज, अबतक 92 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. बीते दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले अमेरिका, ब्राजील, टर्की के बाद भारत में आए हैं.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण की रफ्तार भारत में लगातार मंद पड़ती दिख रही है. भारत से ज्यादा मामले अमेरिका, ब्राजील और टर्की में दर्ज किए गए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 31,521 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 412 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 37,725 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं.

संक्रमितों की कुल संख्या 97 लाख पार पहुंची स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 97 लाख 67 हजार 371 हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 41 हजार 772 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर तीन लाख 72 हजार हो गए. अब तक कुल 92 लाख 53 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं.

अबतक 15 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 9 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 15 करोड़ 7 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है. 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं.

मृत्यु दर और रिकवरी रेट महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 94.66 फीसदी है. एक्टिव केस 4 फीसदी से भी कम है.

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का नौवां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में 24 घंटे में आए 6.37 लाख केस, 12 हजार की मौत, कुल 6.92 करोड़ संक्रमितों में से 4.79 करोड़ ठीक हुए

अमेरिका में 24 घंटे में रिकॉर्ड 3219 कोरोना संक्रमितों की मौत, अबतक करीब तीन लाख की गई जान, 63 लाख का इलाज जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
तेलंगाना के वनापर्थी में दो-पहिया वाहन से बचने की कोशिश में RTC बस पलटी, एक की मौत, 13 घायल
तेलंगाना के वनापर्थी में दो-पहिया वाहन से बचने की कोशिश में RTC बस पलटी, एक की मौत, 13 घायल

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? सुप्रीम कोर्ट ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे ट्रंप? SC ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
10 करोड़ का बजट और 634% प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
पाकिस्तान ने की एयर स्ट्राइक तो 'दोस्त' के साथ खड़ा हुआ भारत, कहा - 'इन हरकतों से...
पाकिस्तान ने की एयर स्ट्राइक तो 'दोस्त' के साथ खड़ा हुआ भारत, कहा - 'इन हरकतों से...
FIFA 2026: मैक्सिकन वेव का जोश पड़ा भारी, स्टेडियम में महिला फैन के साथ हुआ मजेदार हादसा- वीडियो वायरल
'दीदी संभल कर' मैक्सिकन वेव का जोश पड़ा भारी, स्टेडियम में महिला फैन के साथ हुआ मजेदार हादसा
iPhone में दिखने वाला Blue Arrow क्या है? 90% यूजर्स नहीं जानते इसका असली मतलब
iPhone में दिखने वाला Blue Arrow क्या है? 90% यूजर्स नहीं जानते इसका असली मतलब
Embed widget