एक्सप्लोरर

India Coronavirus Updates: कोरोना संकट घटा, करीब 5 महीनों बाद सबसे कम मामले, 24 घंटे में 373 संक्रमितों की मौत

India Coronavirus Updates: भारत में कोरोना एक्टिव केस मामले अब चार लाख से कम हो गए हैं. साथ एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत दसवें स्थान पर है.

India Coronavirus Updates: कोरोना संकट की दूसरी लहर का असर अब कम होता दिख रहा है. करीब पांच महीनों बाद देश में सबसे कम कोरोना मामले आए हैं. मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 28,208 नए कोरोना केस आए और 373 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले 15 मार्च को 24,492 कोरोना केस सामने आए थे. वहीं देशभर में पिछले 24 घंटे में 41,511 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 13,680 एक्टिव केस कम हो गए.


India Coronavirus Updates: कोरोना संकट घटा, करीब 5 महीनों बाद सबसे कम मामले, 24 घंटे में 373 संक्रमितों की मौत

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 19 लाख 98 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 27 हजार 862 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 11 लाख 80 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या अब चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 88 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 19 लाख 98 हजार 158
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 11 लाख 80 हजार 968
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 88 हजार 508
  • कुल मौत- चार लाख 28 हजार 682
  • कुल टीकाकरण- 51 करोड़ 45 लाख डोज दी गई


India Coronavirus Updates: कोरोना संकट घटा, करीब 5 महीनों बाद सबसे कम मामले, 24 घंटे में 373 संक्रमितों की मौत

केरल में सबसे ज्यादा कोरोना केस आए
केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,049 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 35 लाख 65 हजार 574 हो गए. राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि इसके अलावा महामारी से 105 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 17,852 पर पहुंच गई. राज्य में अब तक 33,77,691 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 1,69,512 मरीज उपचाराधीन हैं. केरल में संक्रमण की दर 13.23 फीसदी है और वर्तमान में विभिन्न जिलों में 4,86,836 लोग निगरानी में हैं.


India Coronavirus Updates: कोरोना संकट घटा, करीब 5 महीनों बाद सबसे कम मामले, 24 घंटे में 373 संक्रमितों की मौत

अबतक 51 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 9 अगस्त तक देशभर में 51 करोड़ 45 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 54.91 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 48 करोड़ 32 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 15.11 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.


India Coronavirus Updates: कोरोना संकट घटा, करीब 5 महीनों बाद सबसे कम मामले, 24 घंटे में 373 संक्रमितों की मौत

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.40 फीसदी है. एक्टिव केस 1.26 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब आठवें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत 10वें स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय समेत 5 लोगों से दिल्ली पुलिस कर रही है पूछताछ, जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी का आरोप

BJP को 2019-20 में इलेक्टोरल बॉन्ड से मिला 74 फीसदी चंदा, कांग्रेस की हिस्सेदारी सिर्फ 9 फीसदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget