एक्सप्लोरर

India Corona Update: कोरोना के मोर्चे पर राहत भरी खबर, दूसरी लहर के बाद लगातार दूसरे दिन नए केस 20 हजार से कम

मंगलवार को कोरोना के 18 हजार 795 नए मामले सामने आए थे और 179 लोगों की मौत हुई थी. 201 दिनों बाद मंगलवार को कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम रही. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

India Coronavirus Updates: कोरोना के मोर्चे पर अच्छी खबर है, दूसरी लहर के प्रकोप के बाद देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के बीस हजार से कम नए केस सामने आए हैं. इनमें से भी दक्षिण राज्य केरल से ही सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 18,870  नए कोरोना केस आए और 378 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 24 घंटे में 2,148 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 2,272 एक्टिव केस कम हो गए.

इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 18 हजार 795 नए मामले सामने आए थे और 179 लोगों की मौत हुई थी. 201 दिनों बाद मंगलवार को कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम रही. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

केरल में 11,196 नए मामले सामने आए, 149 मरीजों की मौत
केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,196 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 46,52,810 हो गई. इसके अलावा 149  मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 24,810 पर पहुंच गई है. सोमवार से 18,849 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 44,78,042 हो गई है. 

केरल में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,49,356 है. बीते 24 घंटे में लगभग 96,436 कोविड 19 जांच की गईं. 14 जिलों में, तिरुवनंतपुरम में सबसे अधिक 1,339 नए मामले सामने आए. इसके बाद कोल्लम में 1,273 त्रिशूर में 1,271 एर्नाकुलम में 1,132, मलप्पुरम में 1,061 और कोझीकोड में 908 लोग संक्रमित पाए गए हैं.

देशभर में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 37 लाख 16 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 47 हजार सात सौ 51 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 29 लाख 86 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या तीन लाख से कम है. कुल 2 लाख 82 हजार 520 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 37 लाख 16 हजार 451
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 29 लाख 86 हजार 180
  • कुल एक्टिव केस- दो लाख 82 हजार 520
  • कुल मौत- चार लाख 47 हजार 751
  • कुल टीकाकरण- 87 करोड़ 66 लाख 63 हजार 490 डोज दी गई
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में यात्री ने टॉयलेट में पी बीड़ी, जानिए फिर क्या हुआ
दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में यात्री ने टॉयलेट में पी बीड़ी, जानिए फिर क्या हुआ
Parliament Session 2026 Live: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष का हंगामा
Live: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष का हंगामा
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान, 26 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुना जाना तय, पढ़ें पूरी कहानी
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान, 26 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुना जाना तय, पढ़ें पूरी कहानी
मिडिल ईस्ट में जंग से भारतीय एयरलाइंस को रोजाना करोड़ों का नुकसान, सरकार से की ये मांग
मिडिल ईस्ट में जंग से भारतीय एयरलाइंस को रोजाना करोड़ों का नुकसान, सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Iran हो रहे ताबड़तोड़ हमले..Mojtaba के Supreme Leader बनते ही भारी तबाही | Iran Vs US-Israel War
Parliament Session: मिडिल ईस्ट संकट पर संसद में टकराव विपक्ष का हंगामा ! | PM Modi | Rahul Gandhi
Iran Israel War News Update : Mojtaba Khamenei पर ट्रंप का बड़ा बयान । Trump । Netnyahu
Iran Israel War Update: अमेरिका में तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार | Mojtaba Khamenei | Trump
Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget