एक्सप्लोरर

Corona Update: देश में फिर एक हजार से ज्यादा दर्ज हुए कोरोना मामले, 24 घंटे में 9 संक्रमितों की मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 16 हजार 098 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.04 फीसदी है.

Coronavirus India: भारत में कोरोना संक्रमण का कहर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1 हजार 321 नए मामले सामने आए और नौ संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी. इसके बाद से कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 57 हजार 149 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 1457 मरीज ठीक भी हुए हैं. इसी के साथ कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 16 हजार 098 रह गई.

देश में अबतक करीब 220 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 1 लाख 64 हजार 567 ने कोरोना से बचाव करने के लिए वैक्सीन ली. ये आंकड़ा पिछले दिन से लगभग 50 हजार ज्यादा है.

मौत के आंकड़े
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी नए आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते दिन कोरोना से 9 मरीजों की मौत होने से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 452 पहुंच गई इन 9 मौत में केरल के 5 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का दोबारा मिलाते हुए हुए वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े गए हैं. 24 घंटे में संक्रमण से मौत के चार मामले सामने आए हैं, उनमें महाराष्ट्र के दो, मध्य प्रदेश व पश्चिम बंगाल के एक-एक मरीज शामिल हैं.

देश में संक्रमण दर
नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 16 हजार 098 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.04 फीसदी है. पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 145 की कमी दर्ज की गई है. वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.78 फीसदी है.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी तक कुल 4 करोड़ 41 लाख 10 हजार 590 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

कोरोना के पिछले आंकड़े
गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

ये भी पढ़ें:COVID बिगाड़ सकता है पेशेंट के दिल का हाल, स्टडी में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget