एक्सप्लोरर

चीन ने फिर दी भारत को युद्ध की धमकी, बोला- ‘हमारी सेना को हिला पाना मुश्किल’

‘’मैं भारत को याद दिलाना चाहता हूं कि वो किसी तरह के भ्रम में न रहे. चीन की सेना का 90 साल का इतिहास हमारी क्षमता को साबित करती है. देश की रक्षा करने को लेकर हमारे विश्वास को कोई भी डिगा नहीं सकता. पहाड़ को हिलाना मुमकिन है लेकिन चीन की सेना को हिला पाना मुश्किल है.’’

बीजिंग:  चीन ने भारत को एक बार फिर युद्ध की धमकी दी है. चीन की सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि चीन डोकलाम में सेना की संख्या बढ़ाएगा. हमारी सेना को हिला पाना भी मुश्किल है. चीनी सेना की तरफ से ये भी कहा गया कि चीन किसी कीमत पर अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा करेगा. हम सेना की तैनाती बढ़ाएंगे- चीन चीन की सेना के प्रवक्ता वू कियान ने कहा, ‘’अपनी संप्रभुता की रक्षा करने का हमारा संकल्प कभी नहीं डिगने वाला है. हम हर कीमत पर अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के हितों की रक्षा करेंगे. इलाके में हालात को देखते हुए चीन की सेना ने कदम उठाए हैं. हम हालात को देखते हुए सेना की तैनाती बढ़ाएंगे.’’ भारत किसी तरह के भ्रम में न रहे- चीन वू कियान ने कहा आगे कहा, ‘’मैं भारत को याद दिलाना चाहता हूं कि वो किसी तरह के भ्रम में न रहे. चीन की सेना का 90 साल का इतिहास हमारी क्षमता को साबित करती है. देश की रक्षा करने को लेकर हमारे विश्वास को कोई भी डिगा नहीं सकता. पहाड़ को हिलाना मुमकिन है लेकिन चीन की सेना को हिला पाना मुश्किल है.’’ 27 जुलाई को चीन जा रहे हैं अजीत डोभाल भारत और चीन के बीच जो विवाद 16 जून को शुरू हुआ था, आज उसका 39वां दिन है. स्थिति जस की तस बनी हुई है. चीन लगतार भारत को धमकी दे रहा है. ऐसे-ऐसे बयान दे रहा है जिससे साफ झलकता है कि वो भारत को उकसा रहा है. 27 जुलाई को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल चीन जा रहे हैं जहां वो ब्रिक्स देशों के एनएसए की मीटिंग में शामिल होंगे. कहा जा रहा है कि वहां चीन से डोकलाम विवाद पर चर्चा हो सकती है. क्या है पूरा विवाद? दरअसल डोकलाम जिसे भूटान में डोलम कहते हैं. करीब 300 वर्ग किलोमीटर का ये इलाका चीन की चुंबी वैली से सटा हुआ है और सिक्किम के नाथुला दर्रे के करीब है. इसलिए इस इलाके को ट्राई जंक्शन के नाम भी जाना जाता है. ये डैगर यानी एक खंजर की तरह का भौगोलिक इलाका है, जो भारत के चिकन नेक यानी सिलिगुड़ी कॉरिडोर की तरफ जाता है. चीन की चुंबी वैली का यहां आखिरी शहर है याटूंग. चीन इसी याटूंग शहर से लेकर विवादित डोलम इलाके तक सड़क बनाना चाहता है. इसी सड़क का पहले भूटान ने विरोध जताया और फिर भारतीय सेना ने. भारतीय सैनिकों की इस इलाके में मौजूदगी से चीन हड़बड़ा गया है. चीन को ये बर्दाश्त नहीं हो रहा कि जब विवाद चीन और भूटान के बीच है तो उसमें भारत सीधे तौर से दखलअंदाजी क्यों कर रहा है.16 जून से भारत और चीन की सेना के बीच गतिरोध जारी है. लगातार भारत के खिलाफ बयानबाज़ी कर रही है चीनी मीडिया चीन की सीमाओं से जितने भी देशों की सीमाएं लगती हैं उन सबने इस बात की कभी ना कभी शिकायत की है कि चीन दादागीरी और चालाकी दिखाकर उनके इलाके को हड़प लेता है, डोकलाम पर भी चीन यही करना चाहता था, लेकिन भारत ने ऐसा होने नहीं दिया. इसीलिए चीन जानबूझकर भारत के खिलाफ माहौल बना रहा है, क्योंकि उसे पता है कि इस वक्त अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में भारत की साख उसके मुकाबले बेहद मजबूत है. विवाद के बाद चीनी मीडिया लगातार भारत के खिलाफ बयानबाज़ी कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget