एक्सप्लोरर

पहले सेना की वापसी, अब दिवाली पर भारत-चीन में स्वीट एक्सचेंज के साथ LAC पर शुरू हुई पेट्रोलिंग

India China Border: दिवाली के मौके पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख में डीबीओ , काराकोरम पास , हॉट स्प्रिंग्स , कॉंग ला और चुशुल मोल्डो में मिठाई का आदान प्रदान किया गया.

भारत और चीन के सैनिकों ने दिवाली के अवसर पर गुरुवार (31 अक्टूबर 2024) को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) समेत कई सीमाओं पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया. सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी. पूर्वी लद्दाख में डेमचोक एवं देपसांग में दो टकराव वाले बिंदुओं पर दोनों देशों की सेनाओं की वापसी के एक दिन बाद यह पारंपरिक प्रथा देखी गयी. इस सहमति से चीन और भारत के संबंधों में मधुरता आई है. अब खबर है कि एलएसी पर पेट्रोलिंग शुरू हो गई है.

सेना के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "दिवाली के अवसर पर एलएसी के साथ कई सीमाओं पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ." सूत्रों ने बताया कि यह आदान-प्रदान एलएसी सहित पांच बॉर्डर पर्सनल मीटिंग (बीपीएम) बिंदुओं पर हुआ.

इन सरहदों पर भारत-चीन ने किया स्वीट एक्सचेंज

मिठाइयों का आदान-प्रदान और बातचीत का यह सिलसिला दोनों देशों के रिश्तों में मधुरता लाने का प्रयास है. सेना के सूत्रों के अनुसार, स्थानीय कमांडरों के बीच संवाद जारी रहेगा, जिससे सीमा पर तनाव कम करने में मदद मिलेगी. दिवाली के मौके पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख में डीबीओ , काराकोरम पास , हॉट स्प्रिंग्स , कॉंग ला और चुशुल मोल्डो में मिठाई का आदान प्रदान किया गया.

डेमचोक और देपसांग से सैनिकों की वापसी

बुधवार (30 अक्टूबर 2024) को दोनों देशों के सैनिकों ने डेमचोक और देपसांग में पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी कर ली, जिससे इन विवादित बिंदुओं पर गश्त बहाल करने का मार्ग प्रशस्त हुआ. यह कदम सीमा पर शांति बहाल करने की दिशा में अहम माना जा रहा है. हाल ही में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी थी कि दोनों देशों के बीच पिछले कई हफ्तों से चल रही बातचीत के बाद एक समझौते को अंतिम रूप दिया गया है, जिससे 2020 के विवादों का समाधान मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:

अमेरिका में रोजगार मांग रहे NRI, ट्रंप-हैरिस के लिए खड़ी हो सकती है मुसीबत, सर्वे में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget