एक्सप्लोरर

India China Border Dispute: '...तो आगे भी नुकसान पहुंचता रहेगा', चीन को लेकर पीएम मोदी पर कांग्रेस का निशाना

India China Border Dispute: कांग्रेस ने सोमवार (19 जून) को बीजेपी से पूछा कि क्या ये सच है कि LAC पर 65 पेट्रोलिंग पॉइंट्स में से 26 पर भारतीय सेना गश्त नहीं कर पा रही है?

India China Border News: कांग्रेस ने सोमवार (19 जून) को केंद्र की मोदी सरकार पर चीन को लेकर तीखा हमला किया. कांग्रेस ने चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर चल रहे गतिरोध पर मोदी सरकार से स्थिती साफ करने के लिए कहा. पार्टी की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद मनीष तिवारी ने कांग्रेस दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस करके सरकार पर सवाल खड़े किए. 

सांसद मनीष तिवारी ने मोदी सरकार से सवाल पूछते हुए कहा, "5 सितंबर 2020 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मॉस्को में SCO की मीटिंग के दौरान चीन के रक्षा मंत्री से ढाई घंटे तक चर्चा की. 11 सितंबर 2020 को मॉस्को में रशिया-इंडिया-चाइना ट्राइलेक्ट्रल में विदेश मंत्री ने चीन के विदेश मंत्री के साथ LAC की परिस्थिति पर बात की. 3 साल में 18 बार बॉर्डर टॉक्स हुए हैं. जब कोई घुसपैठ नहीं हुई तो 3 साल से लगातार हो रही चर्चा की सच्चाई क्या है?" 

'कोई हमारी सीमा में नहीं घुसा'

उन्होंने आगे पीएम मोदी के चीन को लेकर दिए एक बयान पर कहा, "3 साल पहले 19 जून 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गलवान की घटना के बाद सर्वदलीय बैठक में कहा था- न कोई हमारी सीमा में घुसा है, न ही कोई पोस्ट दूसरे के कब्जे में है. ये बयान एक दिन पहले विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के विपरीत था. उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि गलवान की वारदात इस कारण से हुई थी कि चीनी सैनिकों ने घुसपैठ कर भारत की सीमा में टेंट लगाने की कोशिश की."

भारतीय सेना गश्त नहीं कर पा रही है?

कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर सवालों की बौछार करते हुए पूछा, "क्या ये सच है कि LAC पर 65 पेट्रोलिंग पॉइंट्स में से 26 पर भारतीय सेना गश्त नहीं कर पा रही है? क्या ये सच है कि बफर जोन हमारी सीमा के भीतर बने हैं? चीन द्वारा LAC पर अतिक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार ने क्या किया? देश की संसद और रक्षा मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति में एक बार भी चीन पर चर्चा क्यों नहीं हुई? LAC से जुड़े सवालों को संसद का सचिवालय एडमिट क्यों नहीं करता?"

कांग्रेस ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर किया

इसके साथ ही कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चीन के मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 'चुप्पी' से, बातचीत को लेकर भारत की स्थिति कमजोर हुई है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी की एक टिप्पणी से जुड़ा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह यह कहते सुने जा सकते हैं कि 'न हमारी सीमा में कोई घुस आया है न ही घुसा हुआ है...'

प्रधानमंत्री ने चीन को क्लीन चिट दी थी- रमेश

जयराम रमेश ने दावा किया, "आज ही के दिन तीन साल पहले प्रधानमंत्री ने चीन को यह क्लीन चिट दी थी. उन्होंने तब जो कहा था उसे सुनिए. उनकी क्लीन चिट ने भारत को गंभीर नुकसान पहुंचाया है और इस तरह तो आगे भी नुकसान पहुंचता रहेगा." उन्होंने आरोप लगाया कि चीन को क्लीन चिट देने के बाद से संसद और बाहर दोनों ही जगहों पर प्रधानमंत्री की लगातार चुप्पी ने, बातचीत में भारत की स्थिति को कमज़ोर किया है.

वहीं, एक ट्वीट में कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि एक जिम्मेदार विपक्ष के नाते हमारी सरकार से मांग है कि भारत-चीन सीमा विवाद पर एक व्यापक चर्चा होनी चाहिए. साथ ही पार्टी ने कहा है कि एक श्वेत पत्र जारी किया जाए कि पिछले तीन साल में LAC के ऊपर जो घटनाक्रम हुआ है, उसकी सच्चाई क्या है?

ये भी पढ़ें: Indigo-Airbus Deal: इंडिगो ने एयर इंडिया को मात देकर रचा इतिहास, 500 एयरबस A320 फैमिली एयरक्रॉफ्ट खरीदने का दिया ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
Punjab News: तो फिर होगा आंदोलन! भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर चेतावनी जारी, जानें क्यों नाराज हैं किसान
पंजाब: तो फिर होगा आंदोलन! भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर चेतावनी जारी, जानें क्यों नाराज हैं किसान
'मोदी जी अपने सैनिक को वापस लाएं...', प्रधानमंत्री से गुहार लगाते हुए फूटकर रो पड़ीं पूर्व मिस इंडिया, जानें पूरा मामला
'मोदी जी अपने सैनिक को वापस लाएं...', प्रधानमंत्री से गुहार लगाते हुए फूटकर रो पड़ीं पूर्व मिस इंडिया, जानें पूरा मामला
IND vs ENG U-19 Live Streaming: आज तय होगा चैंपियन, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड, जानें कब-कहां देखें लाइव
आज तय होगा चैंपियन, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड, जानें कब-कहां देखें लाइव

वीडियोज

Manipur में सरकार बनते ही हिंसा भड़की | Breaking News
Sansani: दिल्ली में मासूमों के सीक्रेट लुटेरे का कहर | Crime News
Janhit with Chitra Tripathi: PM modi ने गांधी परिवार की नीतियों पर उठाए सवाल | OM Birla | Congress
Parliament Session: संसद संग्राम की पूरी 'पिक्चर' देखिये | ABP News | Bharat Ki Baat
Sandeep Chaudhary: PM की जान का डर...विपक्ष कहे सरेंडर! | Rahul Gandhi | OM Birla | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
Punjab News: तो फिर होगा आंदोलन! भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर चेतावनी जारी, जानें क्यों नाराज हैं किसान
पंजाब: तो फिर होगा आंदोलन! भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर चेतावनी जारी, जानें क्यों नाराज हैं किसान
'मोदी जी अपने सैनिक को वापस लाएं...', प्रधानमंत्री से गुहार लगाते हुए फूटकर रो पड़ीं पूर्व मिस इंडिया, जानें पूरा मामला
'मोदी जी अपने सैनिक को वापस लाएं...', प्रधानमंत्री से गुहार लगाते हुए फूटकर रो पड़ीं पूर्व मिस इंडिया, जानें पूरा मामला
IND vs ENG U-19 Live Streaming: आज तय होगा चैंपियन, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड, जानें कब-कहां देखें लाइव
आज तय होगा चैंपियन, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड, जानें कब-कहां देखें लाइव
The Raja Saab OTT Release: प्रभास की 'द राजा साब' एक्सटेंडेड कट के साथ ओटीटी पर हुई रिलीज, जाने- कहां देखें
प्रभास की 'द राजा साब' एक्सटेंडेड कट के साथ ओटीटी पर हुई रिलीज, जाने- कहां देखें
क्या है चुनाव आयोग का फॉर्म-7, कौन इसे भर सकता है और कब होता है इसका यूज? सबकुछ जानें
क्या है चुनाव आयोग का फॉर्म-7, कौन इसे भर सकता है और कब होता है इसका यूज? सबकुछ जानें
Countries Without Trees: इन देशों में नहीं है एक भी पेड़, जानें लोगों को कैसे मिलता है ताजा ऑक्सीजन?
इन देशों में नहीं है एक भी पेड़, जानें लोगों को कैसे मिलता है ताजा ऑक्सीजन?
एशिया के किस देश में सबसे ज्यादा बिकते हैं कंडोम, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?
एशिया के किस देश में सबसे ज्यादा बिकते हैं कंडोम, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?
Embed widget