एक्सप्लोरर

Project Tiger: प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे, बाघों को बचाने की दुनिया की सबसे बड़ी मुहिम

50 Years Of Project Tiger: 50 साल पहले भारत ने बाघों को बचाने की दुनिया की सबसे बड़ी मुहिम शुरू की थी. आज भारत में 3000 से ज्यादा बाघ हैं.

Project Tiger: बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है. भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक भारत में इस समय 3000 बाघ हैं, जो दुनिया में बाघों की आबादी का 70 फीसदी है. बाघों की ये आबादी हर साल 6 फीसदी की दर से बढ़ रही है लेकिन आजादी के बाद एक वक्त ऐसा भी आया था जब बाघों को बचाने के लिए भारत को मुहिम चलानी पड़ी थी. इसे प्रोजेक्ट टाइगर नाम दिया गया. 1 अप्रैल को प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे हो गए हैं. भारत 5 दशक लंबी इस मुहिम का जश्न मना रहा है. 

भारत ने पहली बार 1 अप्रैल, 1973 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की थी. प्रोजेक्ट टाइगर जब शुरू किया गया था, तब इसके अंदर 18278 वर्ग किमी में फैले 9 टाइगर रिजर्व को शामिल किया गया था. 50 सालों बाद आज यह 53 टाइगर रिजर्व में फैला हुआ है और 75,000 वर्ग किमी का क्षेत्र कवर करता है.

9 अप्रैल को पीएम मोदी जारी करेंगे सिक्का

प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार 9 अप्रैल से कर्नाटक के मैसूर में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू करने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होने पहुंचेंगे, जहां वे देश में बाघों की संख्या का ताजा आंकड़े जारी करेंगे. इसके साथ ही एक प्रोजेक्ट को याद करते हुए एक सिक्का भी जारी किया जाएगा.

प्रोजेक्ट टाइगर के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 'प्रोजेक्ट टाइगर बाघों को विलुप्ति के कगार से वापस लाने में सफल रहा है.' उन्होंने कहा, 'इसकी सफलता को केवल बाघों की संख्या के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए. मंत्रालय सभी संभावित बाघ आवासों को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के कवरेज के तहत ला रहा है ताकि बाघों की आबादी को स्थायी आधार पर संरक्षित किया जा सके.'

'बाघों की रक्षा, जंगल की रक्षा'

कांग्रेस महासचिव और पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने भी 50वीं वर्षगांठ पर प्रोजेक्ट को याद किया. रमेश ने लिखा, 'गिर लायन प्रोजेक्ट लॉन्च करने के 15 महीने बाद, आज से ठीक 50 साल पहले इंदिरा गांधी ने कॉर्बेट में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की थी. उस समय तक 9 टाइगर रिजर्व थे. आज 53 हैं. उनके लिए बाघों की रक्षा करना जंगलों की रक्षा करना था. टाइगर रिजर्व अब समृद्ध वन क्षेत्रों के एक तिहाई हैं.'

राहुल गांधी ने दादी को किया याद

हाल ही में अयोग्य ठहराए गए सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी परियोजना शुरू करने के लिए अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया. फेसबुक पर राहुल गांधी ने लिखा, "प्रोजेक्ट टाइगर वन्यजीव संरक्षण के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता और पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की प्रेरक विरासत के लिए एक शानदार श्रद्धांजलि है."

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर इसे याद किया. उन्होंने 1 अप्रैल को ट्विटर पर लिखा, '50 साल पहले श्रीमती इंदिरा गांधी ने बाघों के आवास संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट टाइगर लॉन्च किया था. इस ऐतिहासिक पहल ने आर्थिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और पारिस्थितिक मूल्यों के लिए एक व्यवहार्य बाघ आबादी सुनिश्चित की. आइए हम इस राजसी जीव की रक्षा करना जारी रखें.'

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में मचा हाहाकार! महंगाई दर 35% के पार, रमजान में बिगड़ रहा लोगों के घर का बजट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget