एक्सप्लोरर

Pakistan Inflation: पाकिस्तान में मचा हाहाकार! महंगाई दर 35% के पार, रमजान में बिगड़ रहा लोगों के घर का बजट

Pakistan Inflation: पाकिस्तान में महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ रखी है. देश में मार्च में महंगाई आसमान छू रही है और आगे आने वाले वक्त में इसके और बढ़ने की संभावना है.

Pakistan Inflation: पाकिस्तान अपनी आजादी के बाद से 75 सालों के सबसे बुरे आर्थिक हालात (Pakistan Economic Crisis) से गुजर रहा है. इसी बीच अब पाकिस्तान की जनता के लिए एक और चिंता की खबर है. देश की महंगाई दर ने अपने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ (Pakistan Inflation) दिए हैं. ब्लूमबर्ग में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के सांख्यिकी ब्यूरो (PBS) ने शनिवार को महंगाई के ताजा आंकड़े जारी करते हुए बताया कि देश का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) मार्च के महीने में बढ़कर 35.37 फीसदी तक पहुंच गया है.

सालाना आधार पर पाकिस्तान की मार्च की महंगाई दर सबसे ज्यादा रही है. ब्लूमबर्ग ने अपने सर्वे में अनुमान लगाया था कि मार्च में देश की महंगाई दर 34.8 फीसदी रहने की संभावना है. ऐसे में पाकिस्तान के महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कहीं ज्यादा दर्ज की गई है. वहीं फरवरी के आंकड़ों की बात करें तो मुद्रास्फीति दर 31.55 फीसदी थी.

पाकिस्तान में क्यों बढ़ रही महंगाई?

पाकिस्तान की आम जनता महंगाई से परेशान है. रमजान (Ramadan 2023) के महीने में बढ़ती महंगाई ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ रखा है. महंगाई बढ़ने के पीछे मुख्य कारण यह है कि सरकार ने पिछले कुछ महीनों में आईएमएफ (IMF) ने राहत पैकेज पाने के लिए अपने टैक्स में बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही देश के फ्यूल के रेट्स में जबरदस्त इजाफा दर्ज किया गया है. ऐसे में इसका असर खाद्य सामग्री के दामों पर साफ दिख रहा है. पिछले साल मार्च की बात करें तो पाकिस्तान में महंगाई दर 12.72 फीसदी थी जो अब अब बढ़कर 35.37 फीसदी पहुंच गई है. ऐसे में केवल एक साल के भीतर देश में महंगाई में करीब 3 गुना तक का इजाफा दर्ज किया गया है.

आने वाले दिनों में नहीं मिलेगी महंगाई से राहत

आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में बुनियादी जरूरत की हर चीज महंगी हो गई है. देश में ट्रांसपोर्टेशन 54.94 फीसदी तक महंगा हो गया है. वहीं देश में खाने पीने की चीजों की कीमतों में 47.15 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. वहीं कपड़े और जूतों की कीमतें 21.93 फीसदी और घर, पानी और बिजली जैसी बुनियादी चीजों की कीमतों में 17.49 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. गौरतलब है कि शुक्रवार को जारी किए गए आर्थिक अपडेट और आउटलुक में यह कहा गया है कि आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है. इसका सबसे बड़ा कारण है ईंधन की कीमतों में इजाफा और केंद्रीय बैंक की नीतियां. इस महीने ईद का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में महंगाई के कारण मीठी ईद का स्वाद कड़वा हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: देश के कई शहरों के पेट्रोल-डीजल के दाम बदले, चेक करें कहां सस्ता और महंगा हुआ फ्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget