एक्सप्लोरर

देश भर में एक साथ तीन त्योहारों की धूम, गुरु नानक जयंती, देव दीपावली के साथ कार्तिक पूर्णिमा का जश्न मना रहे हैं लोग

गुरू नानक जयंती को लोग प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाते हैं. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है. देश भर में लोग आज कार्तिक पूर्णिमा और देव दिपावली का त्योहार भी उत्साह के साथ मना रहे हैं.

नई दिल्लीः देश भर में आज गुरू नानक जयंती बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है. यह पर्व सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरू गुरू नानक के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है. गुरू नानक जयंती को लोग प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाते हैं. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द और पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी. अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि सभी देशवासियों, विशेषकर भारत और विदेश में हमारे सिख भाइयों और बहनों को गुरुपर्व की बधाई.

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, ''सभी देशवासियों, विशेषकर भारत और विदेश में हमारे सिख भाइयों और बहनों को गुरुपर्व की बधाई. गुरु नानक देव के जीवन और शिक्षाओं से हमें शांति, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है.''

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने कहा, ''श्री गुरू नानक देव जी हमें सत्य, धार्मिकता और करुणा के मार्ग पर चलना सिखाया. वह समाज से अन्याय और असमानता को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध थे. उनके जयंती पर हमें उनके प्रेरणादायक विचारों को याद करते हुए आगे बढ़ना चाहिए.'' इस पर्व को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है.

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ''आप सभी को गुरुपर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. गुरु नानक देव जी की पवित्र शिक्षाओं से हमारे जीवन में ज्ञान, करुणा और शांति का प्रवाह हो, मेरी यह कामना है.''

इससे पहले मोदी कैबिनेट ने गुरुवार को सिख समुदाय के लिए बड़ी खुशखबरी देते हुए कहा था कि वह करतारपुर गलियारे (कॉरिडोर) के विकास के लिए पाकिस्तान सरकार से आग्रह करेगी.

मोदी सरकार के इस फैसले से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने इस गलियारे को खोलने की मांग की थी. सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में गए थे और वहां इस गलियारे को खोलने के लिए बात की थी.

देश में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का जश्न

वहीं हिंदू धर्म के लोग आज कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के रूप में मनाते हैं. हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व माना जाता है. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने के बाद लोग अन्न दान करते हैं. भारी संख्या में लोग नदियों में डुबकी लगाते हैं. नदियों के किनारे भारी संख्या में भीड़ देखा जा रहा है.

देव दिवाली को लेकर कहा जाता है कि इस दिन देवता दीपदान करते हैं. आज के दिन नदियों के घाटों को सजाया जाता है और शाम में दीप जलाया जाता है. देवउठनी एकादशी के चार माह बाद भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं. इस खुशी में सभी देवता स्वर्ग से आ कर काशी के घाटों पर दिवाली मनाते हैं.

करतारपुर कॉरिडोर: नवजोत सिंह सिद्धू ने मोदी सरकार को कहा थैंक्यू, इमरान से की गलियारा खोलने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget