एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने कर ली बड़ी तैयारी: बनाए जाएंगे स्पेशल व्हीकल, पकड़ में आएगा न्यूक्लियर लीक

DRDO and BEL Deal: सीबीआरएन व्हीकल के साथ-साथ वीआरडीई ने कुल 9 रक्षा-प्रणालियों को तैयार कर डिफेंस कंपनियों को सौंपा है.

DRDO and BEL Deal: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान से चल रही तनातनी के बीच DRDO ने न्यूक्लियर लीक का पता लगाने वाले बेहद खास सीबीआरएन रेकी व्हीकल के निर्माण के लिए सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड (BEL) से करार किया है.

स्वदेशी तकनीक की ताकत
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) की महाराष्ट्र के अहिल्यानगर स्थित वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (VRDE) ने इस कैमिकल बाइलोजिकल, रेडियोलॉजिकल एंड न्युक्लियर (CBRN) टोही वाहन एमके-2 को विकसित किया है. रविवार को वीआरडीई ने बीईएल से सीबीआरएन व्हीकल की टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर करार किया ताकि सीबीआरएन रेडिएशन का पता लगाने वाले इन खास वाहनों का बल्क में प्रोडक्शन किया जाए. इस दौरान डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. समीर वी कामत भी मौजूद थे.

न्यूक्लियर टारगेट पर हमला
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर-ब्लफ को पूरी तरह एक्सपोज कर दिया था. किसी भी बड़ी आतंकवादी घटना को अंजाम देने के बाद पाकिस्तान हमेशा भारत का परमाणु-घुड़की देता था. ऐसा इसलिए कि भारत कहीं पाकिस्तान पर कोई बड़ा हमला न कर दे. लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत के सब्र का बांध टूट गया.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के जिन 11 एयरबेस पर अटैक किए, उनमें नूर खान और सरगोधा (किराना हिल्स) भी शामिल थे. इन दोनों एयरबेस को पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के स्टोरज के तौर पर माना जाता है. इन दोनों एयरबेस पर हमला कर भारत ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है. ऐसे में सीबीआरएन-रेकी व्हीकल का बड़ी संख्या में निर्माण बेहद खास माना जा रहा है.

वीआरडीई की बड़ी उपलब्धि
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सीबीआरएन व्हीकल के साथ-साथ वीआरडीई ने कुल 9 रक्षा-प्रणालियों को तैयार कर डिफेंस कंपनियों को सौंपा है ताकि उनका बल्क-प्रोड्कशन किया जा सके. इनमें माउंटेडन गन सिस्टम यानी ट्रक पर तोप भी शामिल है जिसका करार पुणे की भारत फोर्ज (पुणे) प्राइवेट कंपनी से किया गया है.

  • रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु (CBRN) टोही वाहन MK-II का निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) करेगी.
  • माउंटेड गन सिस्टम भारत फोर्ज लिमिटेड द्वारा निर्मित किया जाएगा.
  • आतंकवाद रोधी ट्रैक किया गया वाहन मेटलटेक मोटर बॉडीज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया जाएगा.
  • मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन MK-1A के लिए 70 टन टैंक ट्रांसपोर्टर का ट्रेलर BEML लिमिटेड, टाटा इंटरनेशनल व्हीकल एप्लीकेशंस, SDR ऑटो प्राइवेट लिमिटेड और जॉन गाल्ट इंटरनेशनल मिलकर बनाएंगे.
  • विस्तार योग्य मोबाइल शेल्टर का निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड करेगी.
  • वज्र-दंगा नियंत्रण वाहन टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा विकसित किया जाएगा.
  • मेन बैटल टैंक अर्जुन के लिए यूनिट रखरखाव वाहन BEML लिमिटेड द्वारा बनाया जाएगा.
  • अर्जुन टैंक के लिए यूनिट मरम्मत वाहन भी BEML लिमिटेड द्वारा विकसित किया जाएगा.
  • बहुउद्देश्यीय परिशोधन प्रणाली दास हिताची लिमिटेड और गोमा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित की जाएगी.

समीर वी कामत का बयान
इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. कामत ने ऑपरेशन सिंदूर  के दौरान स्वदेशी प्रणालियों के असाधारण प्रदर्शन के लिए डीआरडीओ और उद्योग जगत की सराहना की. उन्होंने उद्योग जगत को क्षमता वृद्धि की योजना बनाने का सुझाव भी दिया. उन्होंने भूमि प्रणालियों और हथियार प्लेटफार्मों के लिए उच्च-स्तरीय तकनीकी समाधान प्रदान करने में वीआरडीई के प्रयासों की सराहना की.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सुप्रिया सुले भी हैं शामिल
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सुप्रिया सुले भी हैं शामिल
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget