एक्सप्लोरर

UN में ट्रूडो को 'बेनकाब' करेगा भारत, निज्जर की हत्या के आरोपों का जयशंकर दे सकते हैं दो टूक जवाब

S Jaishankar in UN: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की वजह से भारत-कनाडा के रिश्ते खटास में पड़ गए हैं. कनाडा ने हत्या का आरोप भारत पर लगाया है.

Hardeep Singh Nijjar: विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने वाली हैं. इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि विदेश मंत्री कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों का जवाब देंगे. ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर मढ़ा है. हालांकि, भारत पहले ही इस बात को नकार चुका है कि पाकिस्तान में ट्रेंड हुए खालिस्तानी आतंकी की हत्या में उसका कोई रोल है. 

कनाडा की तरफ से अभी तक इस बात का सबूत पेश नहीं किया गया है कि खालिस्तान टाइगर फोर्स के चीफ निज्जर की हत्या में भारत का हाथ था. भारत भी कनाडा के सबूतों का इंतजार कर रहा है. हालांकि, ये बात साफ है कि ट्रूडो की सिख राजनीति उन्हें इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटने देने वाली है. एक बात को साफ नजर आ रही है कि अगर ट्रूडो सरकार की तरफ से सबूत पेश किए जाते हैं, तो उसमें भारतीय नामों के ऊपर दोष जरूर डालने की कोशिश की जाएगी. 

सिख वोट राजनीति में अहम

कनाडा की राजनीति में सिख वोट काफी मायने रखते हैं. यही वजह है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2015 में कनाडा गए थे, तो उस वक्त पूर्व कनाडाई प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने उनसे ब्रिटिश कोलंबिया में सर्रे गुरुद्वारे में जाने का अनुरोध किया था. जस्टिन ट्रूडो की सरकार के लिए भी सिख समुदाय काफी मायने रखता है. उनकी सरकार भी एक सिख पार्टी के सहयोग से ही चल रही है. इसलिए भी उनके ऊपर निज्जर की हत्या के बाद एक्शन लेने का दबाव बन रहा था. 

भारत का पक्ष रखेंगे जयशंकर

ट्रूडो को कनाडाई संसद में भारत पर आरोप लगाने के बाद ये माना जा रहा है कि विदेश मंत्री जयशंकर कनाडा को अपने अंदाज में जवाब देंगे. उनके इस भाषण पर सबकी निगाहें रहने वाली हैं, क्योंकि वह निज्जर की हत्या को लेकर यूएन में भारत का पक्ष भी रखने वाले हैं. भारत की तरफ से पहले ही ये साफ कर दिया गया है कि निज्जर की हत्या में उसकी कोई भूमिका नहीं है. लेकिन अब ये बात पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मंच से कही जाने वाली है. 

कौन था हरदीप सिंह निज्जर? 

हरदीप सिंह निज्जर को भारत ने वैश्विक आतंकी घोषित किया हुआ था. वह 1996 में एक फर्जी पासपोर्ट के जरिए कनाडा पहुंचा. यहां पर उसने प्लंबर के तौर पर काम शुरू किया और फिर खालिस्तानी गतिविधियां करने लगा. वह खालिस्तान टाइगर फोर्स का चीफ था. इस साल जून में ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे में स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद से ही खालिस्तानी संगठन भारत पर हत्या को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाते रहे हैं.

यह भी पढ़ें: भारत-कनाडा के सेना प्रमुखों के बीच निज्जर मामले पर हुई बात, कनाडाई डिप्टी आर्मी चीफ बोले- मिलकर सुलझाएंगे विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget