एक्सप्लोरर

Exclusive: भारत-कनाडा के सेना प्रमुखों के बीच निज्जर मामले पर हुई बात, कनाडाई डिप्टी आर्मी चीफ बोले- मिलकर सुलझाएंगे विवाद

Hardeep Singh Nijjar: कनाडा के डिप्टी आर्मी चीफ पीटर स्कॉट भारत आए हुए हैं. उन्होंने कहा कि PM जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि भारत को हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में सहयोग करना चाहिए.

India-Canada Tensions: कनाडा के डिप्टी आर्मी चीफ मेजर जनरल पीटर स्कॉट एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने भारत आए हुए हैं. इस दौरान एबीपी न्यूज ने कनाडा के डिप्टी आर्मी चीफ से हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर सवाल किया. इस पर मेजर जनरल पीटर स्कॉट ने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि भारत को हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में सहयोग करना चाहिए. फिलहाल दोनों देश बात कर रहे हैं. मैं यहां रिश्ते बेहतर बनाने आया हूं. 

दरअसल, नई दिल्ली में 'इंडो-पैसिफिक आर्मी चीफ कॉन्फ्रेंस' (IPACC) का आयोजन हो रहा है. इस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए 30 से ज्यादा देशों के सैन्य अधिकारी भारत पहुंचे हुए हैं. इसी में शामिल होने कनाडा के डिप्टी आर्मी चीफ पीटर स्कॉट भी पहुंचे. भले ही इस कॉन्फ्रेंस में हिंद-प्रशांत में चीन को घेरने की तैयारी की जा रही है. मगर खालिस्तानी आतंकी निज्जर की वजह से सबकी नजर भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और कनाडाई डिप्टी आर्मी चीफ रही. 

भारत जांच में करे सहयोग

एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कनाडा के डिप्टी आर्मी से सवाल किया गया कि भारत कनाडा के तनाव के बीच इस कॉन्फ्रेंस को आप कैसे देखते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के जरिए संसद में दिए गए बयान से मैं अवगत हूं. कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत जांच में सहयोग करे. लेकिन मैं यहां इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों के बीच बेहतर रिश्तों के लिए आया हूं. 

'ये दोनों देशों की सेना के बीच का मामला नहीं'

कनाडाई डिप्टी आर्मी चीफ से पूछा गया कि क्या आतंकी निज्जर की हत्या के बाद जो हालात बने हैं, उनका रिश्ते पर असर नहीं पड़ेगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेता इस विवाद पर बात कर रहे हैं. मैं यहां बेहतर रिश्ते बनाने आया हूं. कल भारत के सेना प्रमुख से बातचीत में मैंने यही राय रखी. ये दोनों देश की सेना के बीच का मामला नहीं है. हम उन मौकों को देख रहे हैं, जिन पर भारत और कनाडा की सेना मिलकर काम कर सके.

दोनों देशों के नेता सुलझाएंगे विवाद

जब मेजर जनरल पीटर स्कॉट से सवाल हुआ कि भारतीय सेना प्रमुख से निज्जर के मुद्दे पर क्या बात हुई है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे से इस मुद्दे पर बात हुई. हम इस बात पर सहमत हुए कि मौजूदा विवाद दोनों देश के नेता सुलझाएंगे. सेना सिर्फ आपसी सहयोग बढ़ाने पर बात करेगी. 

यह भी पढ़ें: कनाडा की हरकत पर भारत सख्त, कनाडाई राजनयिक को किया निष्कासित, कहा- 5 दिन में छोड़ दें देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget