एक्सप्लोरर

India-Canada Tensions: हरकतों से बाज नहीं आ रहा कनाडा, भारत पर लगाए चुनावों में हस्तक्षेप के आरोप, अब MEA ने दिया ऐसा जवाब, रखेगा याद

India-Canada Tensions: खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्‍या का आरोप कनाडा ने भारत के ऊपर लगाया था, इसके बाद से दोनों देशों के रिश्तों में खटास पैदा हो गई.

India-Canada Tensions: कनाडा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. वो लगातार भारत को बदनाम करने की नाकाम कोशिशें करता रहता है. खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाने के बाद कनाडा ने मुंह की खाई. अब उसने एक नया आरोप भारत पर लगाया है. 

कनाडा ने अपने देश के चुनावों में भारतीय हस्तक्षेप के आरोप लगाकर नया बखेड़ा खड़ा कर द‍िया है. इन सभी आरोपों को व‍िदेश मंत्रालय ने गुरुवार (8 फरवरी) को आधारहीन बताते हुए खार‍िज कर द‍िया. 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कनाडा को करारा जवाब देते हुए कहा, "भारत सरकार की नीत‍ि अन्य देशों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने की नहीं है. जबकि कनाडा ही भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है." 

एफआई गतिविधियों में भारत की संल‍िप्‍ता के लगाए आरोप 

आउटलेट ग्लोबल न्यूज़ की ओर से हाल ही में एक दस्तावेज का हवाला देते हुए उसमें भारत को एक 'चिंता का विषय' बताया गया था. इस र‍िपोर्ट को कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (CSIS) की ओर से तैयार क‍िया गया था. इसमें में भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया, "भारत की एफआई (विदेशी हस्तक्षेप) गतिविधियों में संल‍िप्‍ता बताई गई थी."

भारत ने सभी आरोप को क‍िया खार‍िज  

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान व‍िदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता जायसवाल ने बताया क‍ि मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं. कनाडाई आयोग विदेशी हस्तक्षेप मामले की जांच कर रहा है. भारत ने कनाडा की तरफ से लगाए इस तरह के सभी आरोपों को बेबुन‍ियाद बताया है और उनको मजबूती से खार‍िज करने की बात भी कही.  

कनाडाई अधिकारियों के साथ मुद्दे को उठाता रहा है भारत 

प्रवक्ता ने इस बात को दोहराते हुए कहा, ''भारत सरकार की नीति दूसरे देशों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने की नहीं है. वास्‍तव‍िकता यह है क‍ि इसके ब‍िल्‍कुल उलट कनाडा ही भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है.'' उन्होंने यह भी कहा कि इस सभी के मद्देनजर भारत ने लगातार कनाडाई अधिकारियों के साथ मुद्दे को उठाया है और उनसे भारत की चिंताओं को प्रभावी ढंग से पेश करने का भी आह्वान क‍िया है.  

निज्जर की हत्या के बाद से दोनों देशों के र‍िश्‍ते हुए खराब 

दरअसल, कनाडा की जमीन पर खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में नई दिल्ली के खिलाफ भी निराधार आरोप लगाए गए थे. इन आरोपों के बाद से दोनों देशों के बीच संबंध बेहद तनावपूर्ण हो गए. इसके बाद दोनों देशों की तरफ से कई सख्‍त कदम भी उठाए गए थे. वहीं, दोनों देशों की तरफ से संबंधों को सुधारने और ज्‍यादा खराब नहीं होने के लगातार प्रयास भी क‍िए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: बीजेपी के 400 प्लस के टारगेट के लिए अमेरिका वाला प्लान, 25 लाख लोग विदेशी धरती से करेंगे फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में नाराज स्पीकर ने दिया इस्तीफा, बोले- 'मुझे नहीं पता कि कांग्रेस...'
कर्नाटक में नाराज स्पीकर ने दिया इस्तीफा, बोले- 'मुझे नहीं पता कि कांग्रेस...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
Xप्लेन: जॉर्ज-बंगारू के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तरुण तेजपाल की कहानी
जॉर्ज के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तेजपाल की कहानी
SC ने NEET छात्रों की याचिका पर सुनवाई से किया मना, HC जाने का दिया निर्देश
SC ने NEET छात्रों की याचिका पर सुनवाई से किया मना, HC जाने का दिया निर्देश

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget