एक्सप्लोरर

India-Canada Tension: विवाद के बीच NIA टाल सकती है कनाडा का दौरा, इंडियन हाईकमीशन पर हुए हमले की कर रही जांच

India-Canada Relations: कनाडा में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थकों का विरोध प्रदर्शन और वहां मौजूद पत्रकारों पर हुए कथित हमले की जांच एनआईए कर रही है.

Hardeep Singh Nijjar Killing: खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) चीफ हरदीप सिंह निज्जर की जून के महीने में हत्या कर दी गई थी. कनाडा ने इस हत्या का आरोप भारत पर लगाया. इसके बाद से भारत और कनाडा के रिश्ते सामान्य नहीं हैं.  दोनों देशों के बीच विवाद को देखते हुए भारतीय उच्चायोग पर हुए हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कनाडा का दौरा टाल सकती है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एनआईए की मंगलवार (19 सितंबर) को एक बैठक हुई और समझा जा रहा है कि एजेंसी जांचकर्ताओं की निर्धारित यात्रा को स्थगित करने की योजना बना रही है. कथित तौर पर खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग पर जो हमला किया था उसकी जांच के अधिकारी लिए अगले महीने कनाडा जाएंगे.

मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा, "वरिष्ठ एनआईए अधिकारियों ने मंगलवार दोपहर को मुद्दों पर चर्चा की और अपनी कनाडा यात्रा स्थगित करने की योजना बना रहे हैं क्योंकि स्थिति उनकी जांच के लिए उपयुक्त नहीं है." ये भी कहा जा रहा है कि बैठक में एनआईए अधिकारियों ने केटीएफ के आतंकवादी अर्शदीप सिंह गिल को प्रत्यर्पित कराने की प्रक्रिया के बारे में भी चर्चा की.

क्या है मामला?

दरअसल इस साल मार्च के महीने में खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा में भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान इन लोगों ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए और कथित तौर पर वहां मौजूद भारतीय पत्रकारों पर हमला भी किया. सूत्रों ने कहा कि कनाडा में हिंसा के अलावा, 19 मार्च को विरोध प्रदर्शन के दौरान लंदन में भारतीय उच्चायोग में हिंसा और 2 जुलाई को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले के संबंध में मामले एनआईए के पास दर्ज हैं.

एनआईए की दो टीमें अपनी जांच के तहत पहले ही लंदन और सैन फ्रांसिस्को का दौरा कर चुकी हैं और तीसरी टीम कनाडा की अपनी यात्रा की मंजूरी के लिए विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय (एमएचए) के पास पहले ही एक फाइल भेज चुकी है.

ये भी पढ़ें: Hardeep Singh Nijjar: ट्रूडो का बेतुका बयान, फिर यूटर्न... जानें भारत-कनाडा विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget