एक्सप्लोरर

India-China Tension: भारत-चीन के बीच कमांडर लेवल की बैठक, LAC पर सैनिकों की वापसी पर भी हुई बात, इन मुद्दों को लेकर बनी सहमति

India-China: भारत और चीन की तरफ से पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर सैनिकों की वापसी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. खास बात यह है कि ये बातचीत दक्षिण अफ्रीका में होने वाली ब्रिक्स समिट से एक हफ्ते पहले हुई.

India-China: लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर जारी तनाव के बीच भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की बैठक हुई. यह कमांडर स्तर की बैठक का 19वां दौर था, जिसे 13-14 अगस्त को भारतीय सीमा पर चुशुल-मोल्डो मीटिंग पॉइंट पर आयोजित किया गया था. 

चीन के साथ सैन्य बातचीत पर विदेश मंत्रालय ने मंगलवार (15 अगस्त) को कहा कि भारत-चीन दोनों पक्षों के बीच पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी (LAC) पर बाकी मुद्दों के समाधान पर सकारात्मक, रचनात्मक और गहन चर्चा हुई. दोनों पक्ष इन मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने और लगातार बातचीत करने पर सहमत हुए. 

LAC पर सैनिकों की वापसी के मुद्दे पर भी चर्चा

दोनों पक्षों ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर सैनिकों की वापसी से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की. भारत ने बैठक में देपसांग और डेमचोक समेत अन्य टकराव वाले बिंदुओं से सैनिकों की जल्द से जल्द वापसी का चीन पर दबाव डाला. साथ ही बैठक में क्षेत्र में तनाव को कम करने पर भी चर्चा हुई.

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हुई बैठक

बता दें कि, यह सैन्य बातचीत दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से एक हफ्ते पहले हुई. सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग हिस्सा लेंगे. इससे पहले 18वें दौर की बातचीत 23 अप्रैल को हुई थी. इस दौरान भी भारत ने देपसांग और डेमचोक से सेना हटाने पर जोर दिया था. 

दोनों पक्षों ने पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी पर प्रासंगिक मुद्दों के समाधान पर स्पष्ट और गहन चर्चा की ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बहाल की जा सके, जिससे द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति हो. राज्य के नेताओं की तरफ से दिए गए मार्गदर्शन के अनुरूप और मार्च 2023 में दोनों विदेश मंत्रियों के बीच बैठक में, उन्होंने खुले और स्पष्ट तरीके से विचारों का आदान-प्रदान किया.

ये भी पढ़ें: Seema Haider: 'लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का' कहने वाली पड़ोसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी सीमा हैदर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Xप्लेन: पंजाब सरकार ने डिजिटल यूनिवर्सिटी बिल किया पास, क्या हैं इससे जुड़ा विवाद? जानिए
पंजाब सरकार ने डिजिटल यूनिवर्सिटी बिल किया पास, क्या हैं इससे जुड़ा विवाद? जानिए
एयर इंडिया टर्बुलेंस: 'पायलट ने पीया था गांजा, खड़े नहीं हो पा रहे थे', क्रू मेंबर ने की थी शिकायत
एयर इंडिया टर्बुलेंस: 'पायलट ने पीया था गांजा, खड़े नहीं हो पा रहे थे', क्रू मेंबर ने की थी शिकायत
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget