एक्सप्लोरर

Vice President Election 2025: जीतने वाला साउथ से और हारने वाला भी... उपराष्‍ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्‍णन VS सुदर्शन रेड्डी में जंग

Vice President Election: विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. अब एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का मुकाबला सुदर्शन रेड्डी के साथ होगा.

विपक्ष के इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार (19 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम का ऐलान किया. कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि सर्वसम्मति से उनका नाम तय किया गया है. सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला अब एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा. उपराष्ट्रपति पद का चुनाव दिलचस्प होने वाला है, क्यों कि दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं.

इंडिया गठबंधन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ''बी. सुदर्शन रेड्डी भारत के सबसे प्रतिष्ठित न्यायविदों में से एक हैं. उनका कानूनी करियर लंबा रहा है. वे इस दौरान आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज, गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में काम कर चुके हैं. उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए लगातार काम किया है.''

कौन हैं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी

बी. सुदर्शन रेड्डी का जन्म 8 जुलाई 1946 को आंध्र प्रदेश के रंगा रेड्डी जिले के अकुला मायलारम गांव में हुआ था. वे एक किसान परिवार से आते हैं. सुदर्शन रेड्डी ने शुरुआती पढ़ाई के बाद हैदराबाद का रुख किया और उस्मानिया यूनिवर्सिटी से 1971 में लॉ की पढ़ाई पूरी की. वे इसके बाद कई अहम पदों पर रहे. सुदर्शन रेड्डी पूर्व न्यायाधीश होने के साथ-साथ गोवा के पहले लोकायुक्त भी रह चुके हैं.

बी सुदर्शन रेड्डी का कैसा रहा करियर

रेड्डी ने करियर की शुरुआत में सिविल और संवैधानिक मामलों की प्रैक्टिस से की. उन्होंने 1988-90 के दौरान हाईकोर्ट में सरकारी वकील के रूप में काम किया. रेड्डी ने 1990 में 6 महीने के लिए केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील की भूमिका भी निभाई. उन्हें 1995 में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया. इसके बाद 2005 में गुवाहाटी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया. वे 2007 में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने और 2011 में रिटायर हो गए.

उपराष्ट्रपति चुनाव में रेड्डी बनाम राधाकृष्णन

एनडीए ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है. दिलचस्प बात यह है कि इस चुनाव के दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से आते हैं. राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ था. वहीं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी आंध्र प्रदेश से हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget