एक्सप्लोरर

कल होगी 'इंडिया' गठबंधन की अहम बैठक, नीतीश कुमार को बनाया जा सकता है संयोजक, खरगे बनेंगे अध्यक्ष?

I.N.D.I.A. Seat Sharing Meeting: विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडिया की शनिवार (13 जनवरी) को अहम बैठक होगी. ये बैठक संयोजक और सीट शेयरिंग को लेकर अहम मानी जा रही है.

I.N.D.I.A Alliance Meeting: लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी गठबंधन इंडिया की शनिवार (13 जनवरी) की सुबह साढ़े ग्यारह बजे बैठक होगी. सूत्रों ने बताया कि इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं की इस ऑनलाइन बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जा सकता है. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे को इंडिया गठबंधन का अध्यक्ष बनाया जा सकता है.

सूत्रों ने कहा कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल ज्यादातर दल सहमत हैं, लेकिन इसको लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की  चीफ ममता बनर्जी ने कुछ नहीं कहा है. 

बैठकों का दौर जारी 
विपक्षी गठबंधन इंडिया की शनिवार को होने वाली मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि गठबंधन को सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देना है. कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति आए दिन सीट बंटवारे को लेकर राज्यवार चर्चा कर रही है. 

गठबंधन समिति अब तक तक महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, आरजेडी और समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर मीटिंग कर चुकी है.

हालांकि टीएमसी से अब तक कोई बातचीत नहीं हो सकी है. सूत्रों ने गुरुवार (11 जनवरी) को बताया था कि टीएमसी  ने कांग्रेस को 42 लोकसभा सीटों में से 2 सीटें देने की पेशकश की है. टीएमसी के ऑफर को खारिज करते हुए कांग्रेस ने कहा वो इसके लिए राजी नहीं है क्योंकि ये काफी कम सीट है. 

टीएमसी से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि वो कांग्रेस को बंगाल की 3 सीटें देने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए हमें असम में दो सीटें और एक सीट मेघालय में देनी होगी. 

विपक्षी गठबंधन की कितनी बैठक हुई?
विपक्षी गठबंधन इंडिया की चार बैठकें अब तक हो चुकी है. इसमें पहली मीटिंग बिहार के पटना में 23 जून को हुई थी. वहीं दूसरी मीटिंग बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को हुई थी. तीसरी बैठक मुंबई में 31 और 1 सितंबर को हुई थी. इसके अलावा चौथी बैठक दिसंबर को दिल्ली में हुई थी.

विपक्षी गठबंधन इंडिया की चौथी मीटिंग में पीएम चेहरा, सीट शेयरिंग और साझा रैली सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी. बता दें कि गठबंधन का कांग्रेस, टीएमसी, जेडीयू, शरद पवार की एनसीपी और लेफ्ट सहित कई दल हिस्सा है. 

ये भी पढ़ें- प्राण प्रतिष्ठा पर BJP के हमलों के बीच मल्लिकार्जुन खरगे की सफाई, 'कभी भी जा सकते हैं राम मंदिर, हमारा मकसद...'

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget