एक्सप्लोरर

प्राण प्रतिष्ठा पर BJP के हमलों के बीच मल्लिकार्जुन खरगे की सफाई, 'कभी भी जा सकते हैं राम मंदिर, हमारा मकसद...'

Ram Mandir Inauguration: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाने को लेकर शुक्रवार (12 जनवरी) को जवाब दिया.उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर हमला किया.

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर हमलावर है. बीजेपी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के समारोह का निमंत्रण ठुकराने को लेकर कह रही है देश के सामने इनका असली चेहरा सामने आ गया है. इस बीच खरगे ने कहा कि बीजेपी जो भी कर रही है वो ठीक नहीं है. 

खरगे ने कहा, ''मुझे जो निमंत्रण दिया गया, वो पर्सनल है. इसके बारे में मैं बाद में कहूंगा. आस्था रखने वाले लोग आज भी जा सकते है, कल या परसों भी जा सकते हैं. मैंने 6 तारीख को ही बयान दे दिया कि जिसकी जो इच्छा वो वैसे करें. फिर भी पलट-पलट कर हम पर वार करना ठीक नही है. ये बीजेपी की साजिश है और वो इसे मुद्दा बना रहे हैं. हमारा मकसद किसी धर्म को दुख पहुंचाना नहीं है.''

दरअसल, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए खरगे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को निमंत्रण भेजा गया था. कांग्रेस ने इस निमंत्रण को ठुकराते हुए कहा था कि बीजेपी और आरएसएस चुनावी लाभ के लिए ऐसा कर रही है. 

कांग्रेस ने क्या कहा?
कांग्रेस की ओर से शुक्रवार (13 जनवरी) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम धार्मिक नहीं बल्कि पूरी तरह से राजनीतिक है. ऐसा इसलिए क्योंकि विधि-विधान से और चारों पीठों के शंकराचार्यों की देखरेख में नहीं किया जा रहा है.

खेड़ा ने सवाल किया कि मंदिर में कौन आएगा और कौन नहीं, ये बताने वाले आप कौन हैं? प्राण प्रतिष्ठा में VVIP एंट्री लगाने वाले आप कौन हैं? कैमरों की फौज लेकर आधी-अधूरी प्राण प्रतिष्ठा करने वाले आप कौन हैं? विज्ञापन में भगवान राम को उंगली पकड़ाकर चलाने वाले आप कौन हैं, क्या आप भगवान से ऊपर हैं?

खेड़ा ने कहा, ' 'यह कोई राजनीतिक दल तय नहीं कर सकता कि मैं अपने भगवान से मिलने जाऊं या ना जाऊं. मंदिर में कम से कम किसी इंसान को तो नहीं बुलाया जाता है और न ही किसी को रोका जाता है, लेकिन यहां तो एक उलटी गंगा बहाई जा रही है. '' 

बीजेपी का क्या कहना है?
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने को लेकर बीजेपी निशाना साध रही है. बीजेपी ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया. इसमें खरगे और सोनिया गांधी की फोटो डालकर राम विरोधी कांग्रेस लिखा हुआ है. 

बीजेपी ने वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा है कि भगवान श्रीराम का विरोध है कांग्रेस की परंपरा. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री औऱ बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पूरी दुनिया प्रतीक्षा कर रही है. कानून सम्मत निर्माण हो रहा है. इस बार ये हाल होगा कि वोट मांगने लायक नहीं रहेंगे. 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 2019 में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया था और एक मस्जिद के निर्माण के लिए पांच एकड़ का वैकल्पिक भूखंड मुहैया कराने का आदेश दिया था. इसके बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण का काम शुरू हुआ.

आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित हजारों लोग शामिल होंगे. 

ये भी पढ़ें- ये वीरभूमि, तपोभूमि...महाराष्ट्र में रहा 'रामकाल', 2024 की बिसात बिछा बोले पीएम मोदी, धार्मिक स्थलों की सफाई की अपील भी की

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget