एक्सप्लोरर

INDIA Alliance Meeting Update: 'मैंने पीएम पद के लिए...' इंडिया गठबंधन की बैठक पर क्या बोलीं ममता बनर्जी

Mamata Banerjee On INDIA Alliance Meeting: मंगलवार (19 दिसंबर) को दिल्ली में विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक हुई जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई.

Mamata Banerjee On Opposition Meeting: बीते दिन मंगलवार (19 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करने के इरादे से बनाए गए विपक्ष के गठबंधन इंडिया ब्लॉक की चौथी बैठक हुई. इस बैठक में शीट शेयरिंग से लेकर पीएम पद के नाम जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई. इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी का बयान भी सामने आया है.

बुधवार (20 दिसंबर) को दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने इंडिया गठबंधन के पीएम उम्मीदवार के तौर पर खरगे जी के नाम का प्रस्ताव किया. केजरीवाल ने समर्थन किया. नीतीश की नाराजगी के बारे में पता नहीं."

इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या हुआ?

विपक्षी गठबंधन की इस अहम बैठक में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में ममता बनर्जी ने ये कहते हुए मल्लिकार्जुन खरगे का नाम का प्रस्ताव रखा कि वो देश के पहले दलित पीएम हो सकते हैं और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसका समर्थन किया. हालांकि मल्लिकार्जुन खरगे ने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि पहले चुनाव जीतना जरूरी है.

वहीं, शीट शेयरिंग को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने पत्रकारों को बताया, “इसकी चर्चा साफ तौर पर हुई. सीट बंटवारे, जन संपर्क कार्यक्रम ये सब अगले 20 दिनों के अंदर ही शुरू हो जाएंगे और जल्दी ही निर्णय भी हो जाएगा.” इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गठबंधन में शामिल पार्टियों ने जनवरी के दूसरे सप्ताह तक सीट बंटवारे को लेकर अंतिम रूप देने का फैसला किया है.

बैठक में किन-किन नेताओं ने लिया हिस्सा?

दिल्ली के अशोक होटल में हुई इस बैठक में कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल, जेडीयू से नीतीश कुमार और राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह, टीएमसी से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, आरजेडी से लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव, एनसीपी से शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) से उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे बैठक में शामिल थे.    

इसके अलावा समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव, डीएमके से एमके स्टालिन और टीआर बालू, नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारूक अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) से महबूबा मुफ्ती, राष्ट्रीय लोक दल से जयंत चौधरी, अपना दल (के) से कृष्णा पटेल और पल्लवी पटेल और कई अन्य नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें: Mamata Banerjee PC: 'केंद्र बंगाल का बकाया पैसा नहीं दे रहा', पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोलीं ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 Live: पेपर लीक पर संसद में बवाल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: पेपर लीक पर संसद में बवाल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget