एक्सप्लोरर

COVID-19 Cases: देश में आए 6 हजार से अधिक नए कोराना संक्रमण के केस, 21 मरीजों ने गंवाई जान

COVID-19: भारत में अभी तक कोराना संक्रमण से 5,27,932 लोग मर चुके हैं. इनमें बीते 24 घंटों में इस संक्रमण से हुई 21 मौतें भी शामिल हैं.

COVID-19 Updates: भारत में लोगों के कोविड संक्रमण (COVID Infections) की चपेट में आने का सिलसिला लगातार जारी है. इन संक्रमणों की संख्या में 6,168 नए कोविड केस और जुड़ गए हैं. अभी तक देश में कोराना संक्रमण से 5,27,932 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें बीते 24 घंटों में इस संक्रमण से हुई 21 मौतें भी शामिल हैं. इनमें दो मौतें केरल (Kerala) में दर्ज की गई हैं. कोविड का ये लेखा-जोखा शुक्रवार सुबह 8 बजे तक का है. 

24 घंटे में 6 हजार से अधिक कोविड केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के शुक्रवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 6,168 नए कोरोना वायरस ( Coronavirus) संक्रमणों के साथ भारत में कोविड ​​​​-19 (COVID-19) मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,42,507 हो गई. अब तक इस संक्रमण की वजह से 5,27,932 लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं. इसमें बीते 24 घंटों में कोविड-19 से हुई 21 मौतें भी शामिल हैं.

इन 21 मौतों में से दो मौतें केरल में दर्ज की गई हैं. जबकि बाकी बची 19 नई मौतों में महाराष्ट्र ( Maharashtra) के चार, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के तीन-तीन, छत्तीसगढ़ और गुजरात के दो-दो और हरियाणा (Haryana), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh),ओडिशा और उत्तर प्रदेश के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.13 फीसदी शामिल है. इनमें ऐसे  98.68 फीसदी संक्रमित लोग जो पहले एक बार इस बीमारी का सामना कर चुके हैं वो इस संक्रमण से लड़ने में सक्षम हैं.

कोविड के एक्टिव केस लोड में आई गिरावट

यहां यह राहत की बात है कि कोविड के एक्टिव केसों में कमी आई है. मंत्रालय के मुताबिक ये घटकर 59,210 रह गए हैं. कोविड-19 के एक्टिव केस लोड (Caseload) में 24 घंटे के दौरान 3,538 केसो की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड के रोजाना पॉजिटिव केसों की दर 1.94 फीसदी और सप्ताह में 2.51 फीसद है. इस बीमारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 4,38,55,365 हो गई है. इसके साथ ही मौजूदा वक्त में कोविड-19 संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर 1.19 फीसदी है. 

अब तक लगीं 212.75 करोड़ डोज

मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान (Nationwide COVID-19 Vaccination Drive) के तहत अब तक देश में COVID वैक्सीन (Vaccine) की 212.75 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. भारत की कोविड-19 टैली (COVID-19 Tally) ने 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था और 19 दिसंबर, 2020 को ये आंकड़ा एक करोड़ पहुंच गया था. भारत ने 4 मई को दो करोड़, बीते साल 23 जून को तीन करोड़ और इस साल 25 जनवरी तक चार करोड़ के गंभीर स्तर तक पहुंच गई. 
 

ये भी पढ़ेंः

COVID-19 Cases: कोरोना संक्रमण के आज आए 10,126 नए मामले, पिछले 266 दिनों में सबसे कम कोविड-19 केस

Coronavirus: देश में आज फिर बढ़े कोरोना के मामले- पिछले 24 घंटों में 7,946 नए केस, एक्टिव केस में और कमी

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget