एक्सप्लोरर

Independence Day 2024: 'ये पीएम नहीं, BJP के छोटे-मोटे नेता लगते हैं', पवन खेड़ा ने अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र कर मोदी पर क्यों कसा तंज?

Pawan Khera on PM Modi: पवन खेरा ने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी संविधान की शपथ लेते हैं और फिर बाबासाहेब अंबेडकर के लिखे गए नियमों को सांप्रदायिक बताते हैं. वह अटल जी के खिलाफ बोलते हैं.

Pawan Khera Attack PM Narendra Modi: कांग्रेस के सीनियर नेता और कांग्रेस मीडिया एंड पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के हेड पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर जोरदार हमला किया है. इस बार पवन खेरा ने स्वतंत्रता दिवस पर दिए पीएम के भाषण का जिक्र करके उनसे कई सवाल भी पूछे हैं.

पवन खेड़ा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, इनको सुनकर लगता ही नहीं है कि ये देश का प्रधानमंत्री है. लगता है कि बीजेपी का कोई छोटा-मोटा नेता है. वह प्रधानमंत्री हैं और उन्हें अपने पद की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए. एक तरफ संविधान की शपथ लेते हैं और फिर बाबासाहेब अंबेडकर के लिखे गए नियमों को सांप्रदायिक बताते हैं.

'आज के दिन अटल जी का अपमान करना ठीक नहीं'

पवन खेड़ा यहीं नहीं रुके. उन्होंने तंज कसते हुए अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लिया और कहा कि पीएम मोदी अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ बोलते हैं और कहते हैं कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में आतंकवादी हमले हुए थे. मैं मानता हूं कि उनके समय में संसद पर हमला हुआ था, कंधार में विमान अपहरण हुआ. ये सब हुआ हम सब जानते हैं, लेकिन आज के दिन अटल जी का अपमान करना सही नहीं है. कम से कम अटल जी ने आईएसआई को पठानकोट का निरीक्षण करने के लिए तो नहीं बुलाया था.

पवन खेड़ा ने बताया अब क्यों नहीं करते करप्शन पर बात

पवन खेड़ा ने करप्शन के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री को घेरने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि अब वह करप्शन पर कैसे बात करेंगे. पहले जब करप्शन की बात आती थी तो प्रफुल्ल पटेल, अशोक चव्हाण, अजित पवार, सुवेंदु अधिकारी और हिमंता विस्वा सरमा का नाम लेते थे, लेकिन आज इनमें से किसी का नाम नहीं लिया.

बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए क्या किया, ये बताएं पीएम

बांग्लादेश के मुद्दे पर पवन खेड़ा ने पीएम मोदी से सवाल पूछते हुए कहा कि हम जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री ने बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए हैं. ये खुद को हिंदुओं का ठेकेदार बताते हैं.. बड़ी बड़ी बात करते हैं... कहते हैं ये करूंगा वो करूंगा... बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा के लिए कदम गिनाइए कि आपने क्या किया है."

ये भी पढ़ें

सूरत: अहमदाबाद से मुंबई जा रही डबल डेकर एक्सप्रेस का डिब्बा हुआ अलग, मच गई अफरा-तफरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget