एक्सप्लोरर

Independence Day 2022: बेहद खास होगा लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का भाषण, इन मुद्दों पर करेंगे देश से बात

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से पहले भाषण के बाद से अब तक देश में काफी कुछ बदल चुका है. देशवासी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर इस बार पीएम क्या बोलेंगे?

PM Narendra Modi on Independence Day: देश आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के भाषण पर पूरे देश ही नहीं, दुनिया की निगाहें जमी हुई है. पिछले 75 वर्षों में भारत (India) किन मुश्किल भरे दौर से गुजरा और कैसे आज दुनिया (World) का अगुवा बन कर खड़ा हो रहा है, प्रधानमंत्री अपने भाषण में इसका जिक्र कर सकते हैं. 

लाल किले (Red Fort) से 76वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था और मेक इन इंडिया के योगदान पर बात रख सकते हैं. कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया था. उन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और उसे विदेशी बाजार के पटल पर लाने पर जोर दिया था. दुनिया भर के सूचकांक भारत की अर्थव्यवस्था को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की ओर भी संकेत कर रहे हैं.

डिजिटल पेमेंट का हो सकता है जिक्र

आज डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में भारत बीते वर्षों में दुनिया में नंबर वन पर हैं. डिजिटल पेमेंट ईको सिस्टम में वर्ष 2021-22 में भारत 7,422 करोड़ रुपये के लेनदेन के साथ दुनिया में नंबर एक पर आ गया हैं. प्रधानमंत्री अपने भाषण में भारत की इस उपलब्धि की चर्चा कर सकते हैं. यूक्रेन युद्ध हो या वैश्विक मंदी, उसके असर से भारत अभी तक अछूता ही दिख रहा है. भारतीय अर्थव्यवस्था की इस ताकत और लचीलेपन पर पीएम अपनी बात रख सकते हैं. 

लाल किले से अपने भाषण में पीएम मोदी कोरोनाकाल में भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए कई सुधारों का जिक्र भी कर सकते हैं. देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट से लेकर वेंटिलेटर की उपलब्धता बढ़ी है, इसकी चर्चा भी प्रधानमंत्री की ओर से की जा सकती हैं. कोरोना वैक्सीन की यात्रा और दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने वाले देश के तौर पर भारत की उपलब्धि और उसमें नागरिक सहयोग का जिक्र भी प्रधानमंत्री की ओर से किया जा सकता हैं. 

आतंकवाद पर होगा प्रहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रेनेवल एनर्जी, खास तौर पर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की अगुवाई में हुई पहलों का जिक्र भी किया जा सकता है. आतंकवाद और दुनिया भर में बढ़ रहे कट्टरपंथ को रोकने के लिए दुनिया को साथ आने और साझा रूप से कदम उठाने की बात पीएम मोदी की ओर से की जा सकती है. आतंकवाद पर भारत लगातार दुनियाभर को आगाह करता रहा है लेकिन एक समय था जब भारत की बात को दुनिया नजरअंदाज करती रही थी लेकिन आज भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का विश्वसनीय चेहरा बन कर उभरा है. 

शहीदों को किया जाएगा याद

76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी उन शहीदों को खास तौर पर अपने भाषण में याद करेंगे, जिनकी शहादत के बिना आजादी संभव नहीं थी, साथ ही प्रधानमंत्री की ओर से भारत की विकास यात्रा की रूपरेखा को भी भाषण में रखने की उम्मीद हैं. 'हर घर तिरंगा' अभियान का जिक्र भी प्रधानमंत्री की ओर से किया जा सकता है. इस अभियान के तहत देश में 27 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने की अपील पीएम मोदी की ओर से की गई है.

पीएम मोदी खिलाड़ियों की कर सकते हैं बात

खेलों में भारत की बढ़ती धाक का जिक्र भी प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं. हाल में भारत ने CWG खेलों में 22 गोल्ड सहित 61 पदक हासिल किए हैं. भारत के खिलाड़ी हर बड़े अंतर्राष्ट्रीय मंच पर नए-नए खेलों में पदक जीत रहे हैं. खास तौर पर खेलों में महिला खिलाड़ियों के बढ़ते योगदान का जिक्र भी प्रधानमंत्री देश के सामने कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें

Independence Day: चंद्रशेखर आजाद की 'बमतुल बुखारा' से घबराते थे अंग्रेज, जानिए कहां है अब वो पिस्तौल और क्या थी उसकी खासियतें

Amit Shah On Partition: देश के विभाजन को याद कर बोले अमित शाह, 'इस अमानवीय अध्याय को नहीं भूल सकते'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget