एक्सप्लोरर

Independence Day 2022: लालकिले पर 21 तोपों की सलामी के लिए पहली बार होगा स्वदेशी होवित्जर तोप का इस्तेमाल

Independence Day: रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डीआरडीओ समेत वैज्ञानिकों और तोपखाने के अधिकारियों के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बंदूक का उपयोग संभव बनाने के लिए परियोजना में काम किया.

Howitzer Gun Salute In Independence Day: लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह (Independence Day Ceremony) के दौरान औपचारिक 21 तोपों की सलामी के लिए पहली बार स्वदेशी होवित्जर तोप (Howitzer Gun) का इस्तेमाल किया जाएगा. रक्षा सचिव अजय कुमार ने इस बात की जानकारी दी. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत उन्नत टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) को विकसित किया गया है.

एटीएजीएस औपचारिक रूप से अब तक इस्तेमाल की जा रही ब्रिटिश तोपों के साथ 21 तोपों की सलामी (21-Gun Salute) देगा. रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) ने कहा कि स्वदेशी रूप से विकसित बंदूक का उपयोग करने की पहल भारत की स्वदेशी रूप से हथियार और गोला-बारूद विकसित करने की बढ़ती क्षमता के लिए लाभदायक रहेगा. 

रक्षा मंत्रालय ने दी ये जानकारी

समारोह के लिए कुछ तकनीकी विशिष्टताओं के साथ बंदूक को विशेष रूप से अनुकूलित किया गया है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डीआरडीओ के आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, पुणे की एक टीम ने वैज्ञानिकों और तोपखाने के अधिकारियों के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बंदूक का उपयोग संभव बनाने के लिए परियोजना में काम किया. ATAGS परियोजना को 2013 में DRDO द्वारा भारतीय सेना में पुरानी तोपों को आधुनिक 155mm आर्टिलरी गन से बदलने के लिए शुरू किया गया था. 

NCC कैडेटों को किया गया आमंत्रित

रक्षा सचिव ने यह भी कहा कि देश के सभी जिलों के एनसीसी कैडेटों को लाल किले में मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. इन कैडेटों को भारत के मानचित्र के भौगोलिक स्वरूप में लाल किले की प्राचीर के सामने 'ज्ञान पथ' पर बैठाया जाएगा. उन्होंने कहा कि कैडेट 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए भारत की सांस्कृतिक विविधता के प्रतीक स्थानीय परिधानों को सजाएंगे.

समाज के इस वर्ग को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया

रक्षा सचिव ने बताया कि गणतंत्र दिवस 2022 के दौरान की गई पहल के क्रम में, समाज के उस वर्ग को, जिसे आमतौर पर अनदेखा किया जाता है, स्वतंत्रता दिवस के लिए भी विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, रेहड़ी-पटरी विक्रेता, मुद्रा योजना के कर्जदार, मुर्दाघर कार्यकर्ता आदि शामिल हैं. उन्हें लाल किले में मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.

उन्होंने कहा कि 14 देशों-अमेरिका, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, ब्राजील, फिजी, इंडोनेशिया, किर्गिस्तान, मालदीव, मॉरीशस, मोजाम्बिक, नाइजीरिया, सेशेल्स, संयुक्त अरब अमीरात और उज्बेकिस्तान के कुल 26 अधिकारी और पर्यवेक्षक और 126 कैडेट स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पहले से ही भारत में मौजूद हैं.

इसे भी पढ़ेंः-

Bihar Politics: सीएम KCR की बेटी ने की नीतीश कुमार की तारीफ, कहा- पिछले दरवाजे से राजनीति के दौर का जवाब

Bihar Politics: नीतीश कुमार के पाला बदलने से बिहार में ‘मंडल बनाम कमंडल’ राजनीति होगी तेज! लेकिन राह नहीं आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget