एक्सप्लोरर

Independence Day: लाल किले पर पीएम की सुरक्षा में तैनात जवान बेहोश, अस्पताल ले जाया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से आज 8वीं बार तिरंगा फहराया. इसके बाद उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक देश को संबोधित किया.

Independence Day 2021: देश की शान लाल किले पर रविवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा यूनिट में तैनात दिल्ली पुलिस का एक जवान गर्मी की वजह से बेहोश हो गया. यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर उनके भाषण के खत्म होने के बाद हुई. जैसे ही लोग बाहर निकलने लगे, पुलिसकर्मी एंट्री गेट नंबर-4 सी के पास बेहोश होकर गिर पड़ा.

दूसरे कर्मी तुरंत हरकत में आए और उन्हें मेडिकल हेल्प के लिए लाल किले में भारतीय सेना के शिविर में ले गए. उसी सुरक्षा यूनिट की एक महिला पुलिस ने आईएएनएस को बताया, "हम दिल्ली पुलिस से हैं लेकिन हमारी पोशाक प्लेन सफारी सूट है क्योंकि हम प्रधानमंत्री की सुरक्षा का हिस्सा हैं. हम हमेशा पीएम के कार्यक्रमों में तैनात रहते हैं."

हालांकि पुलिसकर्मी के बेहोश होने का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि वह गर्मी के कारण बेहोश हो गया होगा. बाद में उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया.

आज पूरे देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया जा रहा है. आम नागरिकों से लेकर सरहद की रक्षा करने वाले वीर जवानों ने भी ऊंची ऊंची पहाड़ियों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की शान लाल किला पर तिरंगा फहराया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से आज 8वीं बार तिरंगा फहराया. इसके बाद उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक देश को संबोधित किया.

ये भी पढ़ें-
Independence Day 2021: 75 हफ्ते के भीतर देश के हर कोने को आपस में जोड़ेंगी 75 नई वंदेभारत ट्रेनें, पीएम मोदी की घोषणा

Independence Day 2021: दलितों और OBC को आरक्षण देने का संकल्प पीएम मोदी ने दोहराया, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय
जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पास, की ये 3 बड़ी मांग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पास, की ये 3 बड़ी मांग
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
INDIA Bloc March Live: 'मुझे कोलकाता जाना है', इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी
LIVE: 'मुझे कोलकाता जाना है', इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget